1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video बना रही थी लड़की तभी कैमरे में कैद हो गया टूटता हुआ उल्का पिंड, नीले रंग से चमचमा उठा पूरा आसमान

Video बना रही थी लड़की तभी कैमरे में कैद हो गया टूटता हुआ उल्का पिंड, नीले रंग से चमचमा उठा पूरा आसमान

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : May 20, 2024 06:56 pm IST,  Updated : May 20, 2024 06:56 pm IST

टूटते हुए उल्का पिंड को देख लोगों ने अपने कैमरे में इस नजारे का वीडियो कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

आसमान में दिखा अद्भुत नजारा- India TV Hindi
आसमान में दिखा अद्भुत नजारा Image Source : SOCIAL MEDIA

19 मई को स्पेन और पुर्तगाल के आसमान में एक उल्का पिंड को टूटकर गिरते हुए देखा गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियो की बाढ़ आ गई जिसमें उल्का पिंड को टूटते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उल्का पिंड के टूटने की वजह से पूरा आसमान नीले रंग से चमचमा जाता है। यह उल्का पिंड टूटकर आसमान में तेजी से गुजरते हुए देखा गया। कई लोगों ने इस नजारे का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

लड़की ने कैमरे में कैद किया हैरतअंगेज नजारा

वायरल हो रहे उन वीडियोज़ में से एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने फोन का कैमरा ऑन कर वीडियो शूट कर ही रही थी कि तभी टूटा हुआ उल्का पिंड उसके फोन के कैमरे में कैद हो जाता है। यह देख लड़की खुशी के मारे उछल पड़ती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि गिरा हुआ उल्का पिंड कास्त्रो डायर शहर के पास गिरा होगा। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है कि उल्का पिंड पृथ्वी की सतह से टकराया है या नहीं।  

सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज़ की आई बाढ़

वायरल हो रहे इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 7 मिलियन लोगों ने देखा और 3 लाख लोगों ने लाइक किया है। वहीं तमाम यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह! यह नजारा कितना सुंदर है। एक अन्य पोस्ट में टूटा हुआ उल्का पिंड एक इमारत के ऊपर से गुजरता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, इस नजारे को अपने कैमरे में कैद करने के लिए लोगों की भीड़ बाहर इकट्ठा हुई है। 

ये भी पढ़ें:

छोटी लड़की ने 4 साल के मासूम को जबरन कुएं में फेंका, CCTV में कैद हुआ घटना का Video, आप भी देखें

VIDEO: चिराग पासवान पर मर मिटी फर्स्ट टाइम वोटर, कहा- वोट दूंगी तो सिर्फ उसे ही, हैंडसम है विकास तो करबे करेगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।