1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. शादी आदमी से नहीं कर रही ये महिला, AI का सहारा लेकर पूरा करेगी पति की कमी, ऐसा दुनिया में पहली बार

शादी आदमी से नहीं कर रही ये महिला, AI का सहारा लेकर पूरा करेगी पति की कमी, ऐसा दुनिया में पहली बार

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Feb 15, 2024 12:06 pm IST,  Updated : Feb 15, 2024 12:06 pm IST

पुरुष की बजाय यदि कोई AI से शादी करे तो इसे क्या कहेंगे? जानकारी के अनुसार स्पेन की एक आर्टिस्ट पुरुष की बजाय AI के सहारे पति की कमी को पूरा करेगी। जानिए क्या है पूरा मामला?

शादी आदमी से नहीं कर रही ये महिला- India TV Hindi
शादी आदमी से नहीं कर रही ये महिला Image Source : FILE

Spain News: दुनिया में तकनीक तेजी से बदल रही है। तकनीक सहूलियतों के लिए होती है, लेकिन ये हमारे जीवन और जीवनसाथी का विकल्प बन जाए तो हैरान होना स्वाभाविक है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI अब लोगों पर इस कदर हावी हो गया है कि अब AI से भी शादी करने की लोग सोचने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। आपको जानकर थोड़ अजीब लगेगा लेकिन ये हकीकत है कि स्पेन की एक महिला जो कि आर्टिस्ट है वह किसी इंसान यानी पुरुष से शादी नहीं करने जा रही है। उसने पुरुष की बजाए AI पर भरोसा किया है।

बदल जाएगा शादियों का भविष्य!

स्पेन की यह महिला आर्टिस्ट AI होलोग्राम से शादी करने जा रही है। यदि वह AI होलोग्राम से शादी करेगी तो ऐसा दुनिया में पहली बार होगा। एलिसिया फ्रैमिस नाम की इस महिला का होने वाला पति एक डिजिटल उत्पाद है जिसे होलोग्राफिक तकनीक और मशीन लर्निंग से बनाया गया है। इस तरह से फ्रैमिस पहली ऐसी महिला बनने जा रही है जो किसी एआई से बनी डिजिटल चीज से शादी करेगी। इसे भविष्य के रिलेशनशिप और शादियों की झलक के तौर पर दिखा जा रहा है।दरअसल, फ्रैमिस ने पहले ही शादी की जगह बुक कर रही है। वह अपनी वेडिंग ड्रेस की भी डिजाइन कर रही है। उसके होने वाले पति का नाम एआईलेक्स है जिसे उसके पुराने साथियों की प्रोफाइल्स की मदद से तैयार किया गया है।

फ्रैमिस की शादी अन रोमांटिक

एक तरफ तकनीक की दुनिया में ओटीटी से लेकर जीमेल सब कुछ पर्सनलाइज्ड हो गया है, इस बात की संभावना भी बढ़ती जा रही है कि लोग असली इंसानों के साथ तालमेल बनाने की जगह शुरू से ही अपना साथी बनाने की संभावना को पसंद कर रहे हैं। फ्रैमिस की शादी रोमांटिक नहीं है। उसका पार्टनर नए प्रोजोक्ट हाइब्रिड कपल का हिस्सा है जिसके जरिए वह अपने प्रेम और अंतरंगता के साथ प्रयोग करना चाहती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश