1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस टेक्नोलॉजी का ऐसा इस्तेमाल शायद ही किसी ने सोचा होगा, Video देख उड़ जाएगा होश

इस टेक्नोलॉजी का ऐसा इस्तेमाल शायद ही किसी ने सोचा होगा, Video देख उड़ जाएगा होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 22, 2024 04:40 pm IST,  Updated : May 22, 2024 04:40 pm IST

वायरल हो रहे एक वीडियो में महिला होवरबोर्ड का इस्तेमाल घर के बाहर झाड़ू लगाने के लिए करती हुई नजर आ रही है। इसी कारण से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
महिला ने झाड़ू लगाने के लिए होवरबोर्ड का किया इस्तेमाल Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जैसे-जैसे समय बीता है, नई चीजों की खोज या फिर अविष्कार हुआ है। यह सभी खोज किसी ना किसी रूप में इंसान के जीवन को आसान करने और उसे विकसित करने में मदद करते आए हैं। आज के समय में हमारे सामने टेक्नोलॉजी की कोई कमी नहीं है। सुबह से लेकर शाम तक हम नई-नई टेक्नोलॉजी से घिरे हुए होते हैं। आप इस खबर को जिस फोन या लैपटॉप में पढ़ रहे हैं, वह भी टेक्नोलॉजी है। आप जिस हेडफोन में गाने सुनते हैं, वह भी टेक्नोलॉजी है। कुल मिलाकर बात यह है कि हमारे चारों तरफ टेक्नोलॉजी फैली हुई है। लेकिन अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला टेक्नोलॉजी का ऐसा भयंकर इस्तेमाल कर रही है, जिसके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं होगा।

टेक्नोलॉजी का ऐसा इस्तेमाल शायद ही कभी देखा होगा

आप सभी ने कभी ना कभी होवरबोर्ड का इस्तेमाल तो किया ही होगा। जिन लोगों ने नहीं किया है, उन्होंने किसी फिल्म या गाने में देखा इसे देखा होगा। अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि होवरबोर्ड एक स्कूटर जैसा होता है जो खूद चलता है। इसमें दो पहिए होते हैं। इसपर इंसान खड़ा हो जाता है और वह चलने लगता है। अब तो आपके दिमाग में होवरबोर्ड की छवि आ ही गई है। लोग होवरबोर्ड का इस्तेमाल चलने के लिए करते हैं। मगर वायरल वीडियो में अलग ही नजारा देखने को मिला। वायरल वीडियो में नजर आया है कि एक महिला होवरबोर्ड पर बैठी हुई है और घर के बाहर झाड़ू लगा रही है। होवरबोर्ड के ऐसे अनोखे इस्तेमाल के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो बलॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @DesiMemesTweets नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'पुरानी समस्या को आधुनिक समाधान की जरूरत है, ये आधुनिक भारत है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 23 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अब और कितना विकास चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तरीका देश के बाहर नहीं जाना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- इसको कहते हैं टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल। एक यूजर ने लिखा- बुद्धि बहुत तेज है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा झूला जिंदगी में कभी नहीं देखा होगा, Video देख लोग रस्सी के टूटने का करने लगे इंतजार

क्या आपने ट्राई किया शादी डॉट कॉम का Dowry Calculator? इसका ट्विस्ट खोल देगा आपकी आंखें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।