1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस कपल ने अश्लीलता की सभी हदें की पार, चलती बाइक पर शर्मनाक हरकत करते Video हुआ वायरल

इस कपल ने अश्लीलता की सभी हदें की पार, चलती बाइक पर शर्मनाक हरकत करते Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 23, 2024 12:33 pm IST,  Updated : May 23, 2024 12:33 pm IST

आजकल सोशल मीडिया पर अश्लील हरकत करते कपल्स का वीडियो काफी देखने को मिल रहा है। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कपल की हरकत देख आप शर्म से अपनी आंखें झुका लेंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
बाइक पर अश्लील हरकत करते दिखा कपल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको हर तरह का वीडियो दिख ही जाता है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर, इन प्लेटफॉर्म्स पर दिन भर कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है और वीडियो को देखने के बाद लोग रिएक्ट भी करते हैं। सोशल मीडिया डांस, लड़ाई, टैलेंट समेत तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो ऐसे भी वायरल होते हैं जिसमें कपल पब्लिक प्लेस पर अश्लील हरकत करते हुए नजर आता है। अब तक ना जाने कितने ही वीडियो वायरल हो चुके हैं। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहे कपल ने सभी हदों को पार कर दिया है।

शर्मनाक हरकत करते कपल का वीडियो हुआ वायरल

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो काफी देर रात रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स अपनी बाइक चला रहा है। उसकी पार्टनर बाइक की पीछे वाली सीट की बजाए आगे टंकी पर बैठी हुई है और उसका मुंह लड़के की तरफ है। लड़की ने लड़के को गले लगाया हुआ है। मगर लड़की इतने पर ही नहीं रुकती है। वह लड़के को चलती बाइक पर Kiss करने लगती है। इस तरह वह कभी उसे गले लगाती है तो कभी उसे Kiss करने लगती है। पूरे वीडियो में यही नजारा देखने को मिल रहा है। उन्हें इस बात से भी फर्क नहीं पड़ता है कि कोई उन्हें देख रहा है और उनका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। यहां तक की लड़की कैमरे में देखते हुए भी यह अश्लील हरकत करती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @RGadhwal24563 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को राजस्थान के कोटा का बताया जा रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए अकाउंट यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'ट्रैफिक नियम भूल राजस्थान के कोटा में चलती बाइक पर कपल का रोमांस।' खबर लिखे जाने तक कई लोगों ने वीडियो को देख लिया है। इस वीडियो को अलग-अलग अकाउंट से भी ट्विटर पर खूब शेयर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-

ट्रेन में डांस बंद हुआ तो अब नया ड्रामा शुरू हो गया, Video देखकर लोगों ने लगा दी क्लास

Google ka Doodle: 19वीं सदी के म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के लिए गूगल ने बनाया यह खास डूडल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।