1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Google ka Doodle: 19वीं सदी के म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के लिए गूगल ने बनाया यह खास डूडल

Google ka Doodle: 19वीं सदी के म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के लिए गूगल ने बनाया यह खास डूडल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 23, 2024 10:57 am IST,  Updated : May 23, 2024 10:57 am IST

साल 1829 में आज के ही दिन अकॉर्डियन म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का पेटेंट हुआ था। गूगल आज डूडल के जरिए इसी इंस्ट्रूमेंट का वर्षगांठ मना रहा है। इसके लिए गूगल ने खास डूडल बनाया है।

Screen Grab- India TV Hindi
गूगल ने अकॉर्डियन पर बनाया डूडल Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के दिन जब भी आप गूगल पर कुछ सर्च करने के लिए जा रहे होंगे तो आपको वहां एक खास डूडल बना हुआ नजर आ रहा होगा। अगर आपको इस डूडल के बारे में नहीं पता है तो आपको बता दें कि गूगल ने जर्मन वाधयंत्र अकॉर्डियन (Accordion) की वर्षगांठ मनाने के लिए यह डूडल बनाया है। अकॉर्डियन एक जर्मन वाधयंत्र है जिसाक नाम जर्मन के शब्द akkord से लिया गया है। 1829 में आज के ही दिन यानी 23 मई को अकॉर्डियन के लिए पेटेंट लिया गया था। यह वाधयंत्र जर्मनी की लोक संस्कृति का वाधयंत्र है जिसने कई तरह के कलाओं को प्रभावित किया है।

यहां देखें गूगल का डूडल

Screen Grab
Image Source : SOCIAL MEDIAGoogle ka Doodle

अकॉर्डियन की खास बातें

आपको बता दें कि अकॉर्डियन इंस्ट्रूमेंट पॉप, लोक और शास्त्रीय सहित अलग-अलग संगीत कलाओं को प्रभावित करने के लिए जाना जाता है। यह एक वर्सेटाइल इंस्ट्रूमेंट है जो संगीत के क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है। इसकी वर्षगांठ मनाते हुए गूगल ने एक खास डूडल बनाया है। इस डूडल को बनाकर गूगल ने अकॉर्डियन का इतिहास भी बताया है। गूगल के मुताबिक, 'आज का डूडल अकॉर्डियन का जश्न मनाता है, एक बॉक्स के आकार का संगीत वाद्ययंत्र जिसका आविष्कार 1800 के दशक में जर्मनी में हुआ था और अब यह दुनिया भर में बजाया जाता है।'

आखिर क्या होता है गूगल का डूडल?

आप जब भी गूगल पर कुछ सर्च करते हैं तो होम पेज पर आपको 'GOOGLE' लिखा हुआ नजर आता है। मगर किसी किसी दिन वहां गूगल की जगह कोई विशेष एनिमेटेड तस्वीर जैसा कुछ नजर आता है। यह गूगल का डूडल होता है। बता दें कि गूगल डूडल गूगल का वैकल्पिक लोगो है जो सर्च बॉक्स के ऊपर आता है। इसके जरिए लोगों को विशेष दिन, छुट्टी या फिर किसी त्योहार के बारे में गूगल द्वारा बताया जाता है।

ये भी पढ़ें-

दूल्हे के दोस्तों ने शादी में किया ऐसा कारनामा जिसे सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, Video देख लोग भी ले रहे हैं मजे

राजस्थान में दिखा गर्मी का असली कहर, BSF जवान ने तपती रेत में सेंककर दिखाया पापड़, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।