1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 77वां जन्मदिन, 77 पाउंड का केक और 77 किलो लड्डू, लालू यादव ने कुछ यूं मनाया अपना बर्थडे, देखें Video

77वां जन्मदिन, 77 पाउंड का केक और 77 किलो लड्डू, लालू यादव ने कुछ यूं मनाया अपना बर्थडे, देखें Video

 Reported By: Nitish Chandra Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jun 11, 2024 11:56 am IST,  Updated : Jun 11, 2024 01:15 pm IST

राबड़ी आवास में लालू यादव ने कार्यकर्ताओं और परिवार के संग केक काटा। आज उनका 77वां जन्मदिन है। इस मौके पर राजद के कार्यकर्ता 77 किलो का लड्डू लेकर राबड़ी आवास पहुँचे थे।

अपना जन्मदिन मनाते लालू प्रसाद यादव- India TV Hindi
अपना जन्मदिन मनाते लालू प्रसाद यादव Image Source : SOCIAL MEDIA

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का आज 77वां जन्मदिन है। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ लालू यादव के परिवार ने 77 किलो का केक काटा। कार्यकर्ताओं और परिवार के सदस्यों ने लालू यादव को उनके जन्मदिन पर उन्हें बधाई दिया। राजद के कार्यकर्ताओं ने इस मौके को यादगार बनाने के लिए 77 किलो लड्डू लेकर राबड़ी आवास पहुंचे थे। जहां लालू यादव ने 77 पाउंड का केक काटकर अपना 77वां जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं के साथ-साथ राबड़ी देवी और बेटी रोहणी आचार्य भी मौजूद रहीं।

तेज प्रताप यादव ने केक कटिंग की तस्वीरें शेयर कर किया खुशी का इजहार

इससे पहले तेज प्रताप यादव ने बीती रात अपनी मां और बहन के साथ मिलकर अपने पिता लालू प्रसाद यादव का केक काटवाकर जश्न मनाया। उन्होंने जश्न की तस्वीरों को अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर शेयर करते हुए अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी और लिखा- " वह व्यक्ति जो आत्मीयता, विनम्रता और सादगी का एक आदर्श मिश्रण है। वह व्यक्ति जो महान लोगों का नेतृत्व करता है। वह नेता जो नेताओं को तैयार करता है। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ मेरे पापा। ‘लव यू इंफिनिटी’। इन तस्वीरों में लालू यादव केके काटते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य भी इन तस्वीरों में नजर आ रही हैं।

चिराग पासवान ने लालू यादव को दी जन्मदिन की बधाई

लालू यादव को सोशल मीडिया पर भी बधाइयां दी जा रही हैं। चिराग पासवान ने अपने एक्स हैंडल से लालू प्रसाद को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना करता हूं की आप सदैव स्वस्थ और दीर्घायु हो। 

RJD कार्यालय में धूमधाम से मनाया जा रहा लालू का जन्मदिन

लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर तेजस्वी यादव भी दिल्ली से लौट आए हैं। लालू प्रसाद की दोनों बेटियां मीसा भारती और रोहिणी आचार्य पहले से ही पटना में मौजूद हैं और अपने पिता के जन्मदिन पर खुशी से मिठाइयां बांट रही हैं। इधर, आरजेडी दफ्तर में भी कार्यकर्ता मिठाई बांट कर लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मना रहे हैं। 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास पर लालू प्रसाद के जन्मदिन को मनाने के लिए बड़ी तदाद में कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी हुई है।

ये भी पढ़ें:

'पापा मेरी जान...' मंत्री बनते ही चिराग पासवान हुए भावुक, पिता को याद करते हुए शेयर की इंस्पिरेशनल पोस्ट

मक्का मदीना में काबा के सामने बुर्का पहन महिला ने किया डांस, वायरल हुआ Video तो भड़के लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।