1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई ने किया ऐसा खतरनाक जुगाड़ जिसे देख निःशब्द हो जाएंगे आप, Video हो रहा है वायरल

भाई ने किया ऐसा खतरनाक जुगाड़ जिसे देख निःशब्द हो जाएंगे आप, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 10, 2024 11:36 pm IST,  Updated : Jun 10, 2024 11:36 pm IST

एक शख्स ने इस गर्मी के बीच ऐसा जुगाड़ बनाया है जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने टीवी की बॉडी में को कूलर बना दिया Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जुगाड़ करने वालों की कोई कमी नहीं है। और अगर बात हम भारत की करें तो यहां तो हद से ज्यादा जुगाड़ करने वाले मिल जाएंगे। ऐसा कोई मोहल्ला या फिर गली नहीं होगी जहां कोई जुगाड़ करने में माहिर ना हो। हर गली और हर मोहल्ले में कोई ना कोई ऐसा मिल जाएगा जो बस मौके की तलाश में रहता है। उसे मौका मिलता है और वह अपना जुगाड़ दिखाने बैठ जाता है। हम यह बात इसलिए कह पा रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखने को मिले जिसमें एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिला है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें तो बड़ा ही खतरनाक जुगाड़ नजर आया।

ऐसा यूनिक कूलर कभी नहीं देखा

आज के समय में तो हर किसी के घर में स्मार्ट टीवी देखने को मिलता है। मगर एक समय था जब लोगों के घर में डिब्बे वाला टीवी दिखता है। जी हां वही टीवी जो बॉक्स जैसा होता था। जब वह खराब हो जाता था तो लोग कबाड़ी में बेच देते थे। मगर एक शख्स ने उसे बेचने की जगह उसमें जुगाड़ लगा दिया। शख्स ने पीछे की बॉडी को बदलकर उसमें कूलर वाला पंखा फिट कर दिया। टब में पानी भरा और उसे ऊपर बैठाकर मोटर भी लगा दिया। इसके बाद उसे शख्स ने एक डिब्बे से कूलर में बदल दिया। इस जुगाड़ को देखने के बाद लोग भी हैरान हो गए।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sarcasticschool_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे खबर लिखे जाने तक 1 लाख 71 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- यह तकनीक भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा-  बड़े खतरनाक लोग हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- इससे हम अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को हिला सकते हैं, भाई वीडियो डिलीट कर दे, बाहर ना पहुंच जाए।

ये भी पढ़ें-

चिराग लेकर ढूंढोगे तो भी इससे बड़ा बाइक लवर नहीं मिलेगा, वजह जानना है तो इस खबर को पढ़ें

चोर इतने ईमानदार कब से होने लगे भाई? चोरी के बाद शख्स ने किया हैरान कर देने वाला काम, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।