1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चिराग लेकर ढूंढोगे तो भी इससे बड़ा बाइक लवर नहीं मिलेगा, वजह जानना है तो इस खबर को पढ़ें

चिराग लेकर ढूंढोगे तो भी इससे बड़ा बाइक लवर नहीं मिलेगा, वजह जानना है तो इस खबर को पढ़ें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 10, 2024 09:26 pm IST,  Updated : Jun 10, 2024 09:26 pm IST

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से दंग होने वाले हैं। इस पोस्ट में ऐसा क्या दिखा, उसे जानने के लिए खबर को अंत तक पढ़ें।

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या दिख जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर कुछ समय में नए पोस्ट सामने आ जाते हैं जिसमें कुछ पोस्ट तो इंसान को पूरी तरह से दंग कर देते हैं। आप में से जितने भी लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं और अच्छा खासा समय इन प्लेटफॉर्म्स पर बीताते हैं तो आपको पता होगा कि यहां कैसे-कैसे पोस्ट वायरल होते हैं। अभी एक ऐसा ही पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें एक गजब के बाइक लवर के बारे में जानने को मिला है। अब इस पोस्ट में क्या है, आपको वो बताते हैं।

ऐसा बाइक लवर कभी देखा है?

आप सभी ने अलग-अलग तरह के बाइक लवर्स को देखा होगा। बाइक लवर्स को अलग-अलग बाइक की अच्छी खासी नॉलेज होती है। उनके कमरे में बढ़िया-बढ़िया बाइक की तस्वीरें देखने को मिलेंगी। उनके फोन में भी ऐसी तस्वीरें भरपूर मात्रा में होंगी। लेकिन क्या कभी किसी ऐसे शख्स से आप मिले हैं जिसने अपने कमोड को भी बाइक थीम पर बनवाया हो। हैरान हो गए, मगर वायरल पोस्ट में तो कुछ ऐसा ही नजर आया। वायरल हो रहे पोस्ट में नजर आ रहा है कि एक शख्स ने अपने वेस्टर्न कमोड में ऐसा मोडिफिकेशन करवाया है जिसके बाद वह बाइक जैसा नजर आ रहा है। दूर से देखे के बाद आप सोचेंगे कि इसने बाथरूम में बाइक क्यों रखी है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

इस पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर kumtia_siku नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 3.1 मिलियन लोगों ने देख लिया है। इसके साथ ही 1 लाख 13 हजार से अधिक लोगों ने पोस्ट को लाइक भी किया है।

ये भी पढ़ें-

चोर इतने ईमानदार कब से होने लगे भाई? चोरी के बाद शख्स ने किया हैरान कर देने वाला काम, देखें Video

Video: लाल किले के बाहर महिला के साथ प्रैंक करना लड़के को पड़ गया भारी, लोग ले रहे हैं मजे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।