1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: लाल किले के बाहर महिला के साथ प्रैंक करना लड़के को पड़ गया भारी, लोग ले रहे हैं मजे

Video: लाल किले के बाहर महिला के साथ प्रैंक करना लड़के को पड़ गया भारी, लोग ले रहे हैं मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 10, 2024 06:27 pm IST,  Updated : Jun 10, 2024 06:27 pm IST

आजकल कुछ लोग पब्लिक प्लेस पर लोगों के साथ प्रैंक करके वीडियो बनाते हैं। मगर कभी-कभी उनका प्रैंक उनपर ही भारी पड़ जाता है और लोगों से मार खानी पड़ती है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
महिला के साथ प्रैंक करना लड़के को पड़ गया भारी और हो गई उसकी पिटाई Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म आज के समय में लोगों को पैसा कमाने में काफी मदद कर रहे हैं। लोग अलग-अलग तरह के वीडियो बनाते हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट कर देते हैं। इसके बाद व्यू और Ad के जरिए उन्हें पैसा मिलता है। कोई जानकारी से भरी हुई वीडियो बनाता है तो कोई फिटनेस पर वीडियो बनाता है। इसी तरह कुछ लोग प्रैंक करते हुए भी वीडियो बनाते हैं। प्रैंक वीडियो आजकल काफी चलन में देखने को मिल रहा है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

प्रैंक करना शख्स को पड़ गया भारी

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स एक महिला से प्रैंक करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कई लोग लाल किले के बाहर खड़े हैं। वहीं एक महिला अपने फोन से सेल्फी लेती हुई नजर आती है। प्रैंक करने वाला लड़का उस महिला के पास जाता है और उसका फोन छीनकर भागने लगता है। महिला भी उसके पीछे भागती है। लड़का भागने का नाटक करते हुए पकड़ा जाता है और उसके बाद महिला उसे मारने लगती है। इतने में ही वहां एक शख्स पहुंचता है और वह भी उसे मारने लगता है। इस तरह शख्स ने मजाक के तौर पर प्रैंक किया मगर वह उसे भारी पड़ गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था, उसपर @cricket_addda नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कृपया प्रैंक करने वाले सावधान रहें, सतर्क रहें।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 21 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बिल्कुल सही हुआ इसके साथ। दूसरे यूजर ने लिखा- और कर लो प्रैंक, आ गया स्वाद पिटने में। तीसरे यूजर ने लिखा- ये हुई ना बात। वहीं एक यूजर ने लिखा- इसे और मारना चाहिए था।

ये भी पढ़ें-

बिजनेस करने का असली तरीका देख लो, Video देखकर खुद-ब-खुद आप करने लगेंगे तारीफ

अब हो जाइए सतर्क वरना चोर इस तरह चुरा लेंगे आपका कीमती सामान, देखें जरूरी Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।