1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिजनेस करने का असली तरीका देख लो, Video देखकर खुद-ब-खुद आप करने लगेंगे तारीफ

बिजनेस करने का असली तरीका देख लो, Video देखकर खुद-ब-खुद आप करने लगेंगे तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 10, 2024 05:45 pm IST,  Updated : Jun 10, 2024 06:05 pm IST

एक शख्स का वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसमें वह गोलगप्पे बेचता हुआ नजर आ रहा है। मगर जब आप जानेंगे कि वह आदमी किस जगह पर गोलगप्पा बेच रहा है, तो आपको यकीन नहीं होगा।

Screen Grab- India TV Hindi
चलती ट्रेन में शख्स बेचने लगा गोलगप्पे Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में हर इंसान पैसा कमाने की चाहत रखता है और उसके लिए मेहनत भी करता है। कुछ लोग किसी बड़ी कंपनी में काम करके पैसा कमाते हैं तो कुछ लोग बड़ी कंपनी खड़ी करके पैसा कमाते हैं। मगर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बड़े ऑफिस में काम नहीं करते और ना ही उनके पास कोई बड़ा बिजनेस होता है, मगर उन लोगों में पैसा कमाने का लगन दिखता है। ऐसा ही कुछ एक शख्स में दिखा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आपका दंग होना भी तय है। आइए फिर जानते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

ट्रेन में शख्स ने बेचे गोलगप्पे

आप सभी को गोलगप्पा खाना तो पसंद होगी ही। हर इंसान गोलगप्पा खाता है। अब आपसे अगर पूछा जाए कि आप गोलगप्पे कहां खाते हैं? तो आपक जवाब देंगे कि सड़क के किनारे या फिर किसी रेस्टोरेंट में खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी चलतई लोकल ट्रेन में खड़े होकर गोलगप्पा खाया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि एक गोलगप्पे वाला लोकल ट्रेन में सफर कर रहा है। मगर जब ध्यान से देखा तो पता चला कि वह ट्रेन में भी गोलगप्पे बेचकर पैसा कमा रहा है। एक शख्स चलती ट्रेन में गोलगप्पे खा रहा है और वह शख्स उसे गोलगप्पे दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @Siya17082000 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कस्टमर तुम्हारे पास ना आए तो तुम कस्टमर के पास चले जाओ।' शख्स का बिजनेस करने का तरीका देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वाह क्या दिमाग लगाया है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह एक असली बिजनेसमैन है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये सही आईडिया है।

ये भी पढ़ें-

अब हो जाइए सतर्क वरना चोर इस तरह चुरा लेंगे आपका कीमती सामान, देखें जरूरी Video

इसे कहा जाना चाहिए असली मौत का खेल, यह भयंकर गेम देख कांप जाएगी आपकी रूह, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।