पानीपुरी एक ऐसा डिश है जिसका नाम सुनकर ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। अमीर हो या फिर कोई गरीब, पानीपुरी हर किसी के बजट में आ जाता है और हर कोई इस खाना पसंद भी करता है। आपने आजतक अलग-अलग पानी के साथ सूजी और आटा वाला गोलगप्पा खूब खाया होगा। मगर सोशल मीडिया पर इस समय सोने और चांदी की कोटिंग वाले गोलगप्पे का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे, जैसे दूसरे हो गए। लोगों ने वीडियो देखने के बाद कमेंट में अपनी बात भी रखी है।
Related Stories
ऐसा गोलगप्पा खाया है कभी?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ गोलगप्पे नजर आ रहे हैं मगर ये आम गोलगप्पे नहीं है। इन गोलगप्पों पर सोने और चांदी की कोटिंग की गई है। इतना ही नहीं इसमें आम पानीपुरी की तरह आलू और पूदिने का पानी नहीं डालते हैं। बल्कि इसमें ड्राई फ्रूट, शहद और ठंडाई फ्लेवर का पानी डालकर लोगों को खाने के लिए दिया जाता है। वीडियो बनाने वाला शख्स इसे स्वाद में काफी अच्छा बता रहा है। मगर लोगों ने वीडियो देखने के बाद भी उसकी बात पर सहमति नहीं जताई और कमेंट करके अपना रिएक्शन दिया।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर cherishing_the_taste_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2.6 मिलियन लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- पानीपुरी को पानीपुरी ही रहने दो, महलों की रानी मत बनाओ। दूसरे यूजर ने लिखा- फ्री में भी ना खाऊं, पानीपुरी की पूरी रेसिपी ही बदल दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- पानीपुरी को तो छोड़ दे भाई। वहीं एक यूजर ने लिखा-इस के लिए कितने बीघा ज़मीन बेचनी पड़ेगी भाई।
ये भी पढ़ें-
सिर्फ 3 SIX ही नहीं बल्कि इस कारण भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं Dhoni, फोटो देख आप भी हो जाएंगे फैन