1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सिर्फ 3 SIX ही नहीं बल्कि इस कारण भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं Dhoni, फोटो देख आप भी हो जाएंगे फैन

सिर्फ 3 SIX ही नहीं बल्कि इस कारण भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं Dhoni, फोटो देख आप भी हो जाएंगे फैन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 15, 2024 12:38 pm IST,  Updated : Apr 15, 2024 12:38 pm IST

सोशल मीडिया पर इस वक्त सिर्फ और सिर्फ धोनी छाए हुए हैं। मुंबई के साथ हुए मैच में शानदार बैटिंग के कारण तो सोशल मीडिया पर धोनी की चर्चा हो ही रही है। मगर इसके अलावा एक स्पेशन मोमेंट और है जिसको लेकर धोनी की तारीफ हो रही है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PTI

आज आप जितने बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाएंगे, हर बार धोनी से जुड़े पोस्ट देखने को जरूर मिलेंगे। इस समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धोनी से जुड़े पोस्ट छाए हुए हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि रविवार यानी 14 अप्रैल 2024 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया जिसमें धोनी ने 4 गेंदों में 20 रनों की शानदार पारी खेली। धोनी की इस पारी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। आपने भी इस पारी को और इससे जुड़े पोस्ट को जरूर ही देखा होगा। मगर शानदार रनों के अलावा धोनी ने कुछ ऐसा भी किया जिसको लेकर सोशल मीडिया पर वे छाए हुए हैं। आइए आपको बताते हैं कि सोशल मीडिया पर थाला के छाने की दूसरी वजह क्या है?

क्या है वह दूसरी वजह?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पूरी तरह से धोनी के पोस्ट से भरा पड़ा है। मुंबई के वानखेड़े में हो रहे मैच में 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर डेरिल मिशेल आउट हो गए। इसके बाद बैटिंग करने के लिए खुद महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर उतरे। धोनी ने शुरु के तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाए। इसके बाद आखिरी गेंद पर उन्होंने दो रन लिए। इनिंग खत्म होने के बाद धोनी ड्रेसिंग रूम की तरफ जाने लगे। इस दौरान उन्होंने एक नन्हीं बच्ची को बॉल गिफ्ट कर दिया। इस दौरान खींची गई तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फोटो देखने के बाद लोग जमकर धोनी की तारीफ कर रहे हैं।

यहां देखें वायरल फोटो

इस फोटो को एक्स (पहले ट्विटर) पर पर @JioCinema नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक फोटो को 2 लाख 96 हजार लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह आदमी हर बार दिल जीत लेता है। दूसरे यूजर ने लिखा- माही भाई एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे। तीसरे यूजर ने लिखा- यह सबसे लक्की फैन है।

ये भी पढ़ें-

Excuse Me, हमको उल्टी आ रही है! कुछ ऐसा ही ड्रामा करके लड़के ने मेट्रो में खाली कराई सीट, Video देख भड़के लोग

ये ट्रेन का जनरल हिस्सा नहीं 3AC कोच है, तस्वीर देखकर यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।