1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Dhoni की पहली नौकरी के Appointment Letter ने सोशल मीडिया पर फैंस का खींचा ध्यान, आप भी देखें तस्वीर

Dhoni की पहली नौकरी के Appointment Letter ने सोशल मीडिया पर फैंस का खींचा ध्यान, आप भी देखें तस्वीर

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 27, 2024 03:58 pm IST,  Updated : Feb 27, 2024 03:58 pm IST

सोशल मीडिया पर आजकल एक नियुक्ति पत्र लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। यह अपॉइंटमेंट लेटर किसी और का नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का है।

महेंद्र सिंह धोनी की पहली नौकरी का अपॉइंटमेंट लेटर- India TV Hindi
महेंद्र सिंह धोनी की पहली नौकरी का अपॉइंटमेंट लेटर Image Source : SOCIAL MEDIA

महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम का सबसे सफल कप्तान माना जाता है। उनकी कप्तानी में इंडियन क्रिकेट टीम ने 3 ICC ट्ऱॉफी जीता। इसी सफलता के कारण लोगों के बीच धोनी की लोकप्रियता काफी बढ़ गई। उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े पोस्ट भी अकसर शेयर करते रहते हैं। धोनी से जुड़े कई पोस्ट और वीडियो तो आपने सोशल मीडिया पर कई बार देखे होंगे मगर इस बार उनकी पहली नौकरी का अपॉइंटमेंट लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

धोनी का अपॉइंटमेंट लेटर

आजकल सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ काफी खींचा हुआ है। यह कोई आम तस्वीर नहीं है बल्कि महेंद्र सिंह धोनी की पहली नौकरी का अपॉइंटमेंट लेटर है। महेंद्र सिंह धोनी की पहली नौकरी रेलवे की थी, यह बात अधिकतर लोगों का पता है। जिन लोगों को इस बात की जानकारी पहले नहीं थी उनको धोनी पर बनी फिल्म को देखने के बाद पता चल गया होगा। धोनी पर बनी फिल्म में बताया गया कि उन्होंने अपने जीवन में पहली नौकरी रेलवे के लिए खड़गपुर मे किया था। मगर अपनी नौकरी से संतुष्ठ ना होने के कारण उन्होंने यह नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर दिया और उसके बाद का इतिहास को हर किसी को पता है।

यहां देखें वायरल तस्वीर

फैंस ने कही अपने दिल की बात

इस तस्वीर को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @mufaddal_vohra नाम के पेज से शेयर किया गया है। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है कि, 'एमएस धोनी का पहला नियुक्ति पत्र।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 1 लाख 73 हजार लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक फैन ने लिखा- एमएस धोनी का पहला नियुक्ति पत्र क्रिकेट इतिहास का अहम हिस्सा है। यह खेल में उनकी उल्लेखनीय यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है। दूसरे फैन ने लिखा- ज्वाइनिंग के पहले लेटर से लेकर महानतम भारतीय कप्तानों में से एक बनने तक, धोनी ने बहुत कुछ हासिल किया।

ये भी पढ़ें-

शादी के मंडप में पंडित जी ने अपने गाने से बांध दिया समां, Video देख लोग मधुर आवाज की करने लगे तारीफ

बाप-बेटी का ये Video आपकी आंखों में ला देगा आंसू, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।