1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाप-बेटी का ये Video आपकी आंखों में ला देगा आंसू, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

बाप-बेटी का ये Video आपकी आंखों में ला देगा आंसू, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 27, 2024 02:12 pm IST,  Updated : Feb 27, 2024 02:12 pm IST

सोशल मीडिया पर बाप-बेटी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों की आंखों से आंसू छलकने लगे। वीडियो में नन्ही सी बच्ची ने अपने पिता पर जो प्यार लुटाया, उसने हर किसी को इमोशनल भी कर दिया।

बाप के साथ उसकी बेटी।- India TV Hindi
बाप के साथ उसकी बेटी। Image Source : SOCIAL MEDIA

एक पिता के लिए उसकी बेटी राजकुमारी की तरह होती है जबकि एक बेटी के लिए उसके पिता जी एक शहंशाह होते हैं। बेटी के जीवन में उसका सबसे पहला हीरो उसके पीता ही होते हैं। वह अपने हीरो को कभी हारता नहीं देख सकती। इसके लिए उन्हें जो बन पड़ता है वह करती है ताकि उन्हें कभी भी अपने पिता की आंखों में कभी आंसू देखने को न मिले। फिलहाल ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर किसी की आंखों में आंसू आ गए। 

वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

वीडियो में एक पिता अपनी छोटी सी बेटी के साथ लोकल ट्रेन में सफर करते हुए नजर आ रहा है। वह गेट के पास नीचे बैठा हुआ है और अपनी बेटी को पकड़ रखा है। इस दौरान उसकी बेटी उसे प्यार से कुछ खिला रही होती है। यह सिर्फ वीडियो नहीं बल्कि एक इमोशन है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्ची कैसे अपने हाथों से पिता को कुछ खिला रही है और पिता भी बड़े प्यार से बच्ची के हाथों से खा रहा है। इसके बाद बच्ची दोबारा उसे खिलाने की कोशिश करती है, लेकिन पिता इशारे से उसे भी खाने को कहता है। उनका यह प्यार देख सभी लोगों की आंखों में आंसू आ गया।

बिन बेटी सब सून

दिल छू लेने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संजय कुमार नाम के यूजर ने शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, ‘बेटियों की मौजूदगी मात्र ही पिता के संघर्षों के सफर को खुशनुमा बना देती है ..!! नि:शब्द’। 18 सेकंड के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक करोड़ों लोगों ने देखा और लाखों ने इसे लाइक किया है। वहीं, बड़ी संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बेटियां माता लक्ष्मी की दूसरी स्वरूप होती हैं। दूसरे ने लिखा- बेटियों के होने से ही पिता खुद को मजबूत बनाता है ताकि वह अपने परिवार की रक्षा कर सके।

ये भी पढ़ें:

झूठी शादी बताने वालों को रील वाले दूल्हे ने दिया जवाब, मां और पत्नी संग बताई Video की सच्चाई

जब साउथ कोरियन लड़के ने पहली बार पहनी धोती, Video शेयर कर जीता हर भारतीय का दिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।