1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी के मंडप में पंडित जी ने अपने गाने से बांध दिया समां, Video देख लोग मधुर आवाज की करने लगे तारीफ

शादी के मंडप में पंडित जी ने अपने गाने से बांध दिया समां, Video देख लोग मधुर आवाज की करने लगे तारीफ

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 27, 2024 02:47 pm IST,  Updated : Feb 27, 2024 02:47 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पंडित जी ने शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन के लिए अपनी सुरीली आवाज में बॉलीवुड के कई गाने गाएं।

पंडित जी ने शादी के मंडप में गाया गाना- India TV Hindi
पंडित जी ने शादी के मंडप में गाया गाना Image Source : SOCIAL MEDIA

शादी का सीजन चल रहा है और इस वक्त सोशल मीजिया पर सिर्फ शादी के ही रील्स दिख रहे हैं। कई शादी वाले वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद ऐसा मन करता है कि बस देखते ही जाएं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें पंडित जी ने शादी में गाना गाकर पूरी महफिल जमा दी। लोग उसकी आवाज की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि पंडित जी ने ही प्रोग्राम वाला ठेका लिया है साथ में शादी कराने का भी पैकेज दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि पंडित जी ऐसे सिंगर ही है और शादी कराना तो उनका पार्ट टाइम जॉब है।

Related Stories

पंडित ने सुनाए एक से बढ़कर एक गाने

वायरल हो रहे वीडियो में पंडित जी लोगों को रोमांटिक गाना सुना रहे हैं। वहीं, आसपास बैठे लोग उनके गानों का आनंद ले रहे हैं। वीडियो लोगों के काफी अच्छा लग रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पंडित जी हिंदी गानों को अपनी आवाज दे रहे हैं। इस दौरान वह एक से बढ़कर एक बॉलीवुड गाने गा रहे हैं। अंत में पंडित जी ने गाने के साथ-साथ जीवन को लेकर एक अच्छा संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि हमें जिंदगी के हर पल को मुस्कुराते हुए जीना चाहिए। पंडित जी की आवाज सुनने के बाद शादी में मौजूद सभी लोग मंत्रमुग्ध नजर आएं। वहीं, दूल्हा-दुल्हन भी पंडित जी के इस टैलेंट पर मुस्कुराते और उनके गाने का लुत्फ उटाते हुए नजर आए।  

पंडित जी की आवाज की लोग कर रहे तारीफ

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'ऐसे पंडित जी हो तो शादी की रात आसानी से कट जाएगी।' वीडियो को लोग हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। वहीं, तमाम लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- पंडित जी ने तो मौज कर दी। दूसरे ने लिखा- अपनी शादी में मैं इन्हें ही बुलाऊंगी। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया और लिखा- पंडित जी शायद पहले सिंगर बनना चाहते थे लेकिन परिवार वालों ने बनने नहीं दिया। ऐसे ही इस वीडियो पर कई और लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। 

ये भी पढ़ें:

बाप-बेटी का ये Video आपकी आंखों में ला देगा आंसू, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

झूठी शादी बताने वालों को रील वाले दूल्हे ने दिया जवाब, मां और पत्नी संग बताई Video की सच्चाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।