1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: 360 डिग्री में मिला दुल्हन को सासु मां का आर्शीवाद, लोग बोले- कुछ भी कर लो झाड़ू-पोछा तो करना ही पड़ेगा

VIDEO: 360 डिग्री में मिला दुल्हन को सासु मां का आर्शीवाद, लोग बोले- कुछ भी कर लो झाड़ू-पोछा तो करना ही पड़ेगा

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Feb 26, 2024 04:20 pm IST,  Updated : Feb 26, 2024 04:20 pm IST

सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक नई नवेली दुल्हन अपनी सासु मां से कुछ अनोखे अंदाज में आर्शीवाद ले रही है।

आर्शिवाद लेते हुए दुल्हन।- India TV Hindi
आर्शिवाद लेते हुए दुल्हन। Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर आपको तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलेंगे। खासतौर पर शादियों के सीजन में आपको ऐसे वीडियो देखने को मिलते होंगे जिन्हें आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। शादियों में लोगों की हरकतें अक्सर वायरल हो जाती हैं। कभी बाराती कुछ ऐसा काम कर देते हैं जिसकी चर्चा होने लगती है तो कभी दूल्हा-दुल्हन कुछ अलग कर गुजरते हैं। ऐसा ही एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक नई नवेली दुल्हन अपनी सासु मां का आर्शिवाद ले रही है। सासु मां भी दुल्हन को बड़े ही अनोखे अंदाज में आर्शिवाद दे रही हैं।

जब सासु मां ने बहु को अलग अंदाज में दिया आर्शीवाद

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला पोडियम पर खड़ी है। दरअसल, यह सेल्फी पोडियम है, जिसका चलन आजकल शादी फंक्शंस वगैरह में देखने को मिल रहा है। इस पोडियम पर लोग खड़े होकर सेल्फी खींचते या वीडियो शूट करते हैं। इसी पोडियम पर एक महिला खड़ी दिख रही है। साथ में ही नई नवेली दुल्हन उनके पैर छूके आशीर्वाद ले रही है। इसके बाद कैमरा 360 डिग्री में घूमने लगता है, जिससे वीडियो गोल-गोल रोटेट होते हुए दिख रहा है। शादी में आशीर्वाद देने का यह नया तरीका सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

वीडियो पर कमेंट कर लोगों ने सास-बहु की जोड़ी का उड़ाया मजाक

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @munni_jaiswal_009 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 40 लाख लोगों ने देखा और तीन लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-'सासु मां से कितना भी आर्शीवाद ले लो लेकिन घर पर तो झाड़ू-पोछा करना ही पड़ेगा। दूसरे ने कहा- बस यही देखना बाकी था। तीसरे यूजर ने कहा- जब आपकी सासु मां ने आपकी लव मैरिज को स्वीकार कर लिया हो। 

ये भी पढ़ें:

"अब तो तभी पढ़ूंगा जब शादी कराओगे", 13 साल के बच्चे की ज़िद के आगे झुके घरवाले, तुरंत पढ़ा गया निकाह

VIDEO- गंदे कपड़े पहने थे इसलिए गरीब आदमी को मेट्रो में चढ़ने से रोका, लोगों ने सिक्योरिटी गार्ड की लगाई क्लास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।