1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: बारात में भोजपुरी गाने पर डांस कर महफिल लूट ले गईं विदेशी महिलाएं, खड़े-खड़े देखते रह गए बाराती

Video: बारात में भोजपुरी गाने पर डांस कर महफिल लूट ले गईं विदेशी महिलाएं, खड़े-खड़े देखते रह गए बाराती

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Feb 23, 2024 03:01 pm IST,  Updated : Feb 23, 2024 03:01 pm IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ विदेशी महिलाएं भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है।

बारात में नाचते हुए दिखीं विदेशी महिलाएं।- India TV Hindi
बारात में नाचते हुए दिखीं विदेशी महिलाएं। Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में शादियां जिस तरह से होती हैं शायद ही पूरी दुनिया में ऐसे कहीं होती होंगी। शादियों में बारात में लोगों का असली जलवा देखने को मिलता है। ऐसे में अगर बारात में DJ पर भोजपुरी गाना बज जाए तब तो क्या ही कहने। लोगों का ऐसा डांस निकलता है कि दूसरे लोग देखते ही रह जाते हैं। DJ पर फुल बेस में अगर भोजपुरी गाना बज रहा है तो लोग अपने आप ही नाचने को मजबूर हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब DJ पर बज रहे भोजपुरी गाना सुनने के बाद कुछ विदेशी युवतियां डांस करने लगीं। इस नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लोगों का कहना है कि ये मामला उत्तर प्रदेश के बनारस का है। जहां एक बारात में DJ पर भोजपुरी गाना बजने के बाद विदेशी महिलाओं का डांस निकलने लगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बीच सड़क पर एक बारात निकल रही है और बारात में भोजपुरी गाना बज रहा है। वीडियो में कुछ विदेशी महिलाएं इस भोजपुरी गाने की धुन पर नाचते हुए नजर आ रही हैं और उनमें से कुछ वीडियो बनाते हुए भी दिख रही हैं। भोजपुरी गाने पर विदेशी युवतियां खूब मजे में डांस कर रही है। विदेशी महिलाओं को नाचते हुए देख सभी बारातियों के कदम ठिठक गए और वे सभी रूककर उन विदेशी महिलाओं को देखने लगे। वीडियो पर लिखा है- ई हव उत्तर प्रदेश। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि भारत की संस्कृति की कायल पूरी दुनिया है।

यूजर्स के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं सामने

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sorpio lover नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है जबकि 30 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे देखा है। वहीं, बड़ी तदाद में लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये लोग बहुत खुश हैं हमारे भारत में। दूसरे यूजर ने लिखा- ईहे होला बनारसी अंदाज। तीसरे ने लिखा- बनारसी अंदाज बनारसी पावर जो भी आए नाच के जाए। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा- भोजपुरी का रंग ऐसन ही होला सब पर चढ़ेला।

ये भी पढ़ें:

कौन था तीस मार खां, जिसके नाम पर बन गया जुमला

सबसे ज्यादा अंग्रेजी इस देश में बोली जाती है, लिस्ट में भारत और पाकिस्तान की रैंकिंग देख उड़ जाएंगे होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।