1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे ये Dhoni है क्या! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धोनी के हमशक्ल का वीडियो, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

अरे ये Dhoni है क्या! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धोनी के हमशक्ल का वीडियो, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 12, 2024 09:50 pm IST,  Updated : Feb 12, 2024 09:50 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी धोखा खा जाएंगे कि क्या ये वाकई में धोनी है या कोई और है।

महेंद्र सिंह धोनी और उनका हमशक्ल- India TV Hindi
महेंद्र सिंह धोनी और उनका हमशक्ल Image Source : SOCIAL MEDIA

ऐसा कहते हैं कि इस दुनिया में हर किसी के 7 हमशक्ल होते हैं। कुछ लोग इस बात को मानते हैं तो वहीं कुछ लोग इस बात से इन्कार कर देते हैं। खैर समय-समय पर सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिसमें कोई हमशक्ल नजर आ ही जाता है। अभी कुछ दिनों पहले ही एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत का हमशक्ल सड़क किनारे खड़ा नजर आ रहा है। उस शख्स का चेहरा रजनीकांत से इतना मिलता-जुलता था कि दूर से देखने पर कोई नहीं सकता है कि वो रजनीकांत नहीं हैं। अब ऐसे ही एक और मशहूर स्टार के हमशक्ल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

धोनी है या फिर हमशक्ल!

सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। मगर कभी-कभी ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान को अपनी आंखों पर भरोसा नही होता है। ऐसा ही एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा शख्स भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जैसा दिख रहा है। शख्स ने अपने बालों को भी धोनी जैसा लुक दिया हुआ है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने कही अपनी बात

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर eshu.7781 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 95 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- सर आपसे मिलना है। दूसरे यूजर ने लिखा- 19-20 का ही तो फर्क है। एक यूजर ने लिखा- जितना धोनी सर से प्यार करते हैं उतना आपसे भी है सर। एक अन्य यूजर ने लिखा- दुनिया के सात हमशक्ल लोगों में से 1 तो मिल गया।

ये भी पढ़ें-

तहजीब के शहर लखनऊ में दिखा कुछ ऐसा नजारा कि नहीं होगा यकीन, जमकर वायरल हो रहा है Video

हद है! पेट्रोल खत्म होने पर भी नहीं उतरा कस्टमर, Rapido चालक को फिर खींचनी पड़ी स्कूटी, Video Viral

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।