1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. तहजीब के शहर लखनऊ में दिखा कुछ ऐसा नजारा कि नहीं होगा यकीन, जमकर वायरल हो रहा है Video

तहजीब के शहर लखनऊ में दिखा कुछ ऐसा नजारा कि नहीं होगा यकीन, जमकर वायरल हो रहा है Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 12, 2024 07:41 pm IST,  Updated : Feb 12, 2024 07:41 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जो कुछ नजर आ रहा है, वैसा आपने शायद पहले कभी नहीं देखा होगा। वायरल वीडियो को लखनऊ का बताया जा रहा है।

कार के दरवाजे पर पेशाब करता हुआ शख्स- India TV Hindi
कार के दरवाजे पर पेशाब करता हुआ शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश का राजधानी लखनऊ को कौन नहीं जानता होगा। लखनऊ को लोग 'नवाबों का शहर' कहकर बुलाते हैं। मगर नवाबों के शहर लखनऊ में कुछ ऐसा दिखने को मिला जिस कारण लोग इसके नाम का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा जो लोग सोशल मीडिया पर इसे खूब शेयर कर रहे हैं।

लखनऊ का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वैसा नजारा आपने लखनऊ में शायद ही कभी देखा होगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रैफिक के कारण कई गाड़ियां सड़क पर रुकी हुई हैं। इसी बीच आपकी नजर सफेद रंग की एक गाड़ी पर पड़ेगी तो आप देखेंगे कि एक शख्स अपनी गाड़ी का दरवाजा खोलकर उसी पर पेशाब कर रहा है। ट्रैफिक में खड़े किसी शख्स ने इसे कैमरे में कैद कर लिया और अब वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने कमेंट्स में कही ये बात

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @arayaawww नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'लखनऊ बिगनर्स के लिए नहीं है।' वीडियो में भी लिखा है, 'ऐसे ही थोड़ी कहते हैं नवाबों का शहर।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 47 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- जोर की लगी हो तो क्या कर सकते हैं? दूसरे यूजर ने लिखा- मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं। एक यूजर ने लिखा- सारी नवाबी निकल गई इसकी तो।

ये भी पढ़ें-

हद है! पेट्रोल खत्म होने पर भी नहीं उतरा कस्टमर, Rapido चालक को फिर खींचनी पड़ी स्कूटी, Video Viral

ऑपरेशन थिएटर में शख्स ने मंगेतर संग कराया Pre-Wedding फोटोशूट, Video हुआ वायरल तो हुई कार्रवाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।