1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. टीचर का था बर्थडे, मैम को बच्चों ने दिया ऐसा सरप्राइज कि हो गईं इमोशनल, देखें ये Video

टीचर का था बर्थडे, मैम को बच्चों ने दिया ऐसा सरप्राइज कि हो गईं इमोशनल, देखें ये Video

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Feb 12, 2024 02:03 pm IST,  Updated : Feb 12, 2024 02:03 pm IST

स्कूल टीचर के बर्थडे पर उनके स्टूडेंट्स उन्हें कुछ इस तरह से सरप्राइज देते हैं कि वह चौंक जाती हैं। ये पल किसी अन्य छात्र ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

कुछ इस तरह बच्चों ने टीचर को बोला हैप्पी बर्थडे।- India TV Hindi
कुछ इस तरह बच्चों ने टीचर को बोला हैप्पी बर्थडे। Image Source : SOCIAL MEDIA

स्कूल के कुछ शिक्षकों से बच्चों को इतना लगाव होता है कि वे उन्हें अपने माता-पिता की तरह ही समझते हैं। आपने भी सोशल मीडिया पर टीचर और स्टूडेंट के कई वायरल वीडियो देखे होंगे। खासतौर पर वे वीडियो खूब वायरल होते हैं जब किसी टीचर का ट्रांसफर हो गया हो और स्कूल में उनका आखिरी दिन हो। इसके अलावा कई वीडियो ऐसे भी वायरल होते हैं जिसमें टीचर और बच्चे एक साथ डांस करते हुए नजर आते हैं। हाल में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक स्कूल टीचर का बर्थडे उनके स्टूडेंट्स ने कुछ खास अंदाज में सेलिब्रेट किया।

स्कूल टीचर को मिल बर्थडे सरप्राइज

अपनी पसंदीदा टीचर का बर्थडे सेलिब्रेशन करने के लिए स्टूडेंट्स ने पहले एक प्लान बनाया फिर वे अपनी टीचर को क्लासरूम तक ले आए और फिर सरप्राइज देते हुए सभी ने उन्हें हैप्पी बर्थडे विश किया। वायरल वीडियो में यह दिख रहा है कि कुछ लड़के अपनी क्लास में लड़ाई कर रहे होते हैं। उनकी लड़ाई सुलझाने के लिए कुछ लड़कियां टीचर के पास जाती हैं और उन्हें क्लासरूम में लेकर आती हैं। मैम क्लास में पहुंचते ही भीड़ लगाए हुए बच्चों के बीच पहुंच जाती हैं और दो स्टूडेंट्स के बीच हो रही लड़ाई को छुड़ाने लगती हैं। इतने में एक छात्र बहुत जोर से टीचर हैप्पी बर्थडे मैम बोलता है। तभी मैम चौंक जाती हैं और बच्चे सेलिब्रेशन शुरू कर देते हैं। मैम इस वक्त थोड़ा इमोशनल भी हो जाती हैं फिर थोड़ी देर में एक तस्वीर सामने आती है जिसमें वह सभी बच्चों के साथ केक काटते हुए नजर आती हैं।

लोगों को याद आए अपने स्कूल के दिन

वीडियो को इंस्टाग्राम पर adultsociety नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 86 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, वीडियो के वायरल होते ही कई लोगों को अपने स्कूल के दिन याद आ गए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- हमारी मैम होती तो अब तक ऐसे सरप्राइज पर खींचकर चांटा मारती। दूसरे ने लिखा- एक ऐसा सरप्राइज तो मैं भी डिजर्व करती हूं। तीसरे शख्स ने लिखा- भाई हमारे टीचर के साथ कर के दिखाना था तब पता चलता। चौथे यूजर ने लिखा कि एक शिक्षक के लिए उसकी जिंदगी का सबसे अच्छा पल यही होता है।

ये भी पढ़ें:

लड़की ने अपनी दोस्त को पुल से दिया धक्का, 60 फीट नीचे बहती नदी में जा गिरी, देखें ये खतरनाक Video

लड़की ने बॉयफ्रेंड से कहा- मम्मी को तुम पसंद हो, लड़के ने दिया ऐसा जवाब कि वायरल हो गई चैट    

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।