1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की ने बॉयफ्रेंड से कहा- मम्मी को तुम पसंद हो, लड़के ने दिया ऐसा जवाब कि वायरल हो गई चैट

लड़की ने बॉयफ्रेंड से कहा- मम्मी को तुम पसंद हो, लड़के ने दिया ऐसा जवाब कि वायरल हो गई चैट

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 12, 2024 12:23 pm IST,  Updated : Feb 12, 2024 12:23 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो देखने से एक लवर का लग रहा है। बातचीत में लड़की अपने बॉयफ्रेंड को बताती है कि मम्मी को तुम पसंद आ गए हो। इस पर लड़का जो जवाब देता है उसे पढ़कर लोगों ने हंसते-हंसते अपना पेट पकड़ लिया।

वायरल चैट का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल चैट का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक लवर के चैट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। चैट को पढ़ने के बाद लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, हुआ ये कि लड़कि ने अपने बॉयफ्रेंड से कहा कि वह उसकी मम्मी को पसंद है। इस पर लड़का अपनी गर्लफ्रेंड की मौज लेने के लिए ऐसा जवाब देता है कि चैट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लड़के का अतरंगी जवाब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

लड़के ने दिया मजेदार जवाब

वायरल हो रहे चैट की स्क्रीनशॉट में आप देख सकते हैं कि लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड राहुल को मैसेज किया है। उसने लिखा- राहुल तुम मम्मी को पसंद आ गए हो। इस पर राहुल ने रिप्लाई देते हुए कहा कि रिया तुम अपनी मम्मी को मना कर देना, मैं सिर्फ तुमसे शादी करूंगा। यह वायरल स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर @D4Dramatic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 3 लाख लोगों ने देखा और 6 हजार लोगों ने लाइक किया है।

लोगों ने लिए राहुल के मजे

इस चैट के वायरल होते ही लोग पोस्ट पर कमेंट कर मजे लेने लगे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- राहुल तो बड़ा ही नॉटी है। दूसरे यूजर ने लिखा- राहुल हमेशा अपना वादा याद रखेगा कभी नहीं तोड़ेगा। तीसरे शख्स ने लिखा- राहुल भाई तो बहुत ही लॉयल हैं। एक अन्य यूजर्स ने कहा- राहुल ने अपना चांस खो दिया। ऐसे ही कई और लोगों ने कमेंट कर राहुल के खूब मजे लिए।  

ये भी पढ़ें:

Video: खेल रही बच्ची गिरने ही वाली थी, तभी पापा ने कुछ इस तरह बचाया, पब्लिक ने दिया 'डैड ऑफ द ईयर' का खिताब

मरीज को बाइक पर लेकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा युवक, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।