1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की ने अपनी दोस्त को पुल से दिया धक्का, 60 फीट नीचे बहती नदी में जा गिरी, देखें ये खतरनाक Video

लड़की ने अपनी दोस्त को पुल से दिया धक्का, 60 फीट नीचे बहती नदी में जा गिरी, देखें ये खतरनाक Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 12, 2024 01:16 pm IST,  Updated : Feb 12, 2024 01:16 pm IST

हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की अपनी दोस्त को ऊंचे पुल से नीचे बहती नदी में धकेल देती है।

लड़की ने अपनी दोस्त को दिया धक्का।- India TV Hindi
लड़की ने अपनी दोस्त को दिया धक्का। Image Source : SOCIAL MEDIA

दोस्ती में मजाक-मस्ती तो चलते रहती है। कभी-कभी लोग मस्ती के नाम पर प्रैंक भी करते हैं। चाहे कैसे भी साथ रह रहे हो लेकिन कभी भी एक दूसरे की मदद करने से पीछे नहीं हटते। जब भी जरूरत होती है तो दोस्त हमेशा मुश्किलों से खींचकर बाहर निकालते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा देखा है जब किसी दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त को मुसीबत में धकेल दिया हो। लेकिन एक लड़की ने ठीक ऐसा ही अपनी दोस्त के साथ किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो काफी चौंकाने वाला और दिल को दहला देने वाला है।

दोस्त को ऊंचाई से दिया धक्का

वीडियो में ये साफ तौर पर दिख रहा है कि एक लड़की अपनी सहेली को ब्रीज के ऊपर से 60 फीट नीचे बहती नदी में धकेल दिया। शुक्र है कि नीचे नदी बह रही थी कोई जमीन या पत्थर नहीं था वरना बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। लड़की की जान बच गई लेकिन धक्का देने वाली लड़की को जेल जाना पड़ गया। वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर @PicturesFoIder नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

5 साल पुराना है ये मामला

हालांकि ये मामला 5 साल पुराना है लेकिन सोशल मीडिया पर ये अभी खूब वायरल हो रहा है। CNBC न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना वॉशिंग्टन में साल 2019 में घटी थी। उस वक्त 19 साल की टेलर स्मिथ ने अपनी 17 साल की दोस्त जॉर्डन होलगर्सन को ऊंचे पुल से धक्का दे दिया था। इस हादसे में जॉर्डन की 6 पसलियां टूट गई थीं, और लंग्स भी पंक्चर हो गया था। जिसके लिए कोर्ट ने टेलर स्मिथ को दो दिन की जेल की सजा सुनाई थी और साथ ही उसके ऊपर 300 डॉलर का जुर्माना भी लगाया  था। इसके अलावा वह जॉर्डन को अगले 2 सालों तक नहीं मिल सकती, ऐसा कोर्ट ने आदेश दिया था। इस घटना में सबसे बड़ी बात ये थी कि टेलर अपनी दोस्त को धक्का देने के बाद उसे देखने के लिए नीचे गई भी नहीं थी और वह वहां से भाग गई थी। 

ये भी पढ़ें:

लड़की ने बॉयफ्रेंड से कहा- मम्मी को तुम पसंद हो, लड़के ने दिया ऐसा जवाब कि वायरल हो गई चैट

Video: खेल रही बच्ची गिरने ही वाली थी, तभी पापा ने कुछ इस तरह बचाया, पब्लिक ने दिया 'डैड ऑफ द ईयर' का खिताब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।