1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दादी तो रॉकस्टार निकली भाईयों! 95 साल की उम्र में ड्राइविंग सीखने का लिया फैसला, Video सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

दादी तो रॉकस्टार निकली भाईयों! 95 साल की उम्र में ड्राइविंग सीखने का लिया फैसला, Video सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 12, 2024 04:11 pm IST,  Updated : Feb 12, 2024 04:11 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद आपको समझ में आ जाएगा कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। वायरल वीडियो में दादी गाड़ी चलाना सीखते नजर आ रही हैं।

ड्राइविंग सीखती हुई दादी जी- India TV Hindi
ड्राइविंग सीखती हुई दादी जी Image Source : SOCIAL MEDIA

आपने काफी लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। अगर इंसान के अंदर कुछ सीखने की चाह हो तो फिर वह किसी भी उम्र में कुछ भी सीख सकता है। इस बात में कितनी सच्चाई है, अगर आप जानना चाहते हैं तो फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो इसमें आपकी काफी मदद कर सकता है। वीडियो देखने के बाद आपको समझ में आ जाएगा कि उम्र का बहाना बनाकर कभी भी अपनी चाहत को नहीं मारना चाहिए और जो मन में हो, वो कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वैसे हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। मगर कुछ वीडियो ही ऐसे होते हैं जो इंसान को मोटिवेट कर पाए। ऐसा ही एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है। दरअसल एक दादी जिनकी उम्र 95 साल हो गई है, वो गाड़ी चलाना सीख रही है। उन्हें उनका पोता गाड़ी चलाना सीखा रहा है। इस दौरान पोता अपनी दादी से बातचीत भी कर रहा है। पोता पूछता है कि दादी आप पहली बार गाड़ी चलाना सीख रही हैं ना? तो जवाब में दादी हां कहती हैं। इसके बाद उनका पोता उनसे पूछता है कि आपने और क्या-क्या चलाया है। इस सवाल का जवाब देते हुए दादी कहती हैं कि उन्होंने बहुत पहले 10-10 राउंड राइफल चलाया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

किसने वीडियो किया शेयर?

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर नागालैंड के पर्यटन एवं उच्च शिक्षा मंत्री तेमजेन इम्ना अलोंग ने अपने आधिकारिक हैंडल से शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'दादी जी 95 साल की उम्र में कमाल कर रही हैं। मैं एक बार फिर से कहना चाहूंगा कि उम्र सिर्फ एक नंबर है।'

ये भी पढ़ें-

टीचर का था बर्थडे, मैम को बच्चों ने दिया ऐसा सरप्राइज कि हो गईं इमोशनल, देखें ये Video

लड़की ने बॉयफ्रेंड से कहा- मम्मी को तुम पसंद हो, लड़के ने दिया ऐसा जवाब कि वायरल हो गई चैट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।