1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Bike मॉडिफिकेशन ऐसी करो कि चार लोग मांगने में शरमाएं, बंदे ने अपनी कलाकारी दिखाते हुए पूरी बाइक पर कर दिया पेंट

Bike मॉडिफिकेशन ऐसी करो कि चार लोग मांगने में शरमाएं, बंदे ने अपनी कलाकारी दिखाते हुए पूरी बाइक पर कर दिया पेंट

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 09, 2024 12:18 pm IST,  Updated : Jun 09, 2024 12:18 pm IST

एक शख्स ने अपनी कलाकारी दिखाते हुए अपनी बाइक पर नीले रंग से पेंट कर दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग अब इस शख्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

नीले रंग से रंगी हुई बाइक- India TV Hindi
नीले रंग से रंगी हुई बाइक Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार हमें बहुत ही विचित्र चीजें देखने को मिलती हैं। जिसे देखने के बाद हमारी नजरें अपने आप ही उस पोस्ट पर टिक जाती हैं। हाल में कुछ ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक बंदे ने अपनी बाइक की ऐसी मॉडिफिकेशन करवाया कि देखने वालों के होश ही उड़ गए। ऐसा मॉडिफिकेशन शायद ही पहले कभी किसी ने देखा होगा।

शख्स ने बाइक पर कर डाली नीला पेंट

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी नई बाइक को घर में लगे खिड़की-दरवाजों पर किए जाने वाले पेंट से रंग दिया। शख्स ने अपनी पूरी बाइक को नीले रंग से पेंट कर दिया है। बाइक का एक कोना भी ऐसा नहीं बचा जहां उसने नीले रंग से पेंट न किया हो। शख्स ने ऐसा क्यों किया होगा, इस बारे में तो फिलहाल कोई जानकारी नहीं है लेकिन आप अपने हिसाब से शख्स के इस कारनामे के पीछे की वजह सोच सकते हैं। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @superhumour नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है।

लोग कमेंट कर बाइक के मालिक की ले रहे मजे

बाइक को देखने के बाद लोगों का कहना है कि मोडिफिकेशन ऐसा करो की चार लोग बाइक मांगने से पहले शरमाए। ऐसा पेंट करने से बंदे को एक फायदा तो ये हुआ कि अब उससे कोई उसकी बाइक नहीं मांगेगा। ऐसे ही कई अन्य लोगों ने भी वीडियो पर कमेंट कर शख्स के मजे लिए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - मीटर क्यों छोड़ दिया भाई तूने, उसे भी पेंट कर देता। दूसरे ने लिखा- अंबेडकर जी की बाइक। तीसरे ने लिखा- जल शक्ति विभाग के कर्मचारी की बाइक। 

ये भी पढ़ें:

चलती बाइक पर युवक ने खड़े होकर किया स्टंट, वायरल हुआ Video तो पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान

Video: शादी फंक्शन में साड़ी पहनकर आयरिश महिला ने किया जबरदस्त डांस, बिना पलक झपकाए देखते रहे लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।