1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने ट्रैक्टर को टक्कर देने के लिए बाइक में फिट किया जुगाड़, Video देख लोगों ने दिया अपना रिएक्शन

शख्स ने ट्रैक्टर को टक्कर देने के लिए बाइक में फिट किया जुगाड़, Video देख लोगों ने दिया अपना रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 28, 2024 11:47 am IST,  Updated : May 28, 2024 11:47 am IST

एक बंदे ने अपनी बाइक में गजब का जुगाड़ लगाया है। उसने बाइक के पीछे छोटा हल फिट कर दिया है और फिर वह जमीन पर चलाकर उसका इस्तेमाल दिखा रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने बाइक में जुगाड़ लगाकर उसे बना दिया ट्रैक्टर Image Source : SOCIAL MEDIA

गांव में रहने वाले लोगों के लिए खेती, बुआई और खेत की जुताई, यह सभी आम बात है। मगर जो लोग शहर में रहते है, उन्हें भी यह इन सभी चीजों की जानकारी तो जरूर ही होती है। हर किसी को पता होगा कि खेत में जुताई करने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल होता है। ट्रैक्टर के पीछे हल लगा होता है और उससे खेत की जुताई होती है। मगर एक शख्स ने अपने जुगाड़ से ट्रैक्टर को ही टक्कर दे दिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

शख्स ने कैसा जुगाड़ किया?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक अलग ही टेक्निक देखने को मिली। दरअसल एक शख्स ने अपनी बाइक के पीछे छोटा सा हल लगा दिया है। इसके बाद उसपर प्रेशर बनाने के लिए उसने दो पत्थर भी रख दिए हैं। इसके बाद वह कच्ची जमीन पर उसे चलाता हुआ नजर आता है। वीडियो में दिखता है कि जमीन उखड़ा हुआ नजर आता है। मगर जैसा एक ट्रैक्टर कर पाता, वैसा नहीं हो पाता है। क्योंकि ट्रैक्टर और एक बाइक में फर्क होता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर mia_farms नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- बाइक का इंजन इन सभी कामों के लिए नहीं बना होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा जुगाड़ खेत में नहीं चलेगा। तीसरे शख्स ने लिखा- बाइक का इंजन कोने में रो रहा होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये करने के बाद खेत में ही बाइक फंस जाएगा।

ये भी पढ़ें-

डर की परिभाषा से कोसों दूर हैं ये लोग, ट्रेन से सफर करने का तरीका देख उड़ जाएंगे होश

ये आयुर्वेदिक छोले भटूरे हैं क्या! शख्स की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी उड़ा देगी आपके होश, देखें वायरल फोटो

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।