1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने अपनी कारीगरी से स्टैंड फैन को बनाया कूलर, Video देख लोगों ने बताई सबसे बड़ी दिक्कत

शख्स ने अपनी कारीगरी से स्टैंड फैन को बनाया कूलर, Video देख लोगों ने बताई सबसे बड़ी दिक्कत

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 24, 2024 07:58 am IST,  Updated : May 24, 2024 07:58 am IST

एक जुगाड़ का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स ने अपना दिमाग लगाकर स्टैंड फैन को कूलर बना दिया मगर जब लोगों ने वीडियो देखा तो उन्होंने सबसे बड़ी कमी के बारे में बताया।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने स्टैंड फैन को ही बना दिया कूलर Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में जुगाड़ करने वालों की कोई कमी नहीं है। हर गली-मोहल्ले में दो-चार ऐसे लोग मिल ही जाएंगे जो हर जगह अपना दिमाग चलाते रहते हैं और अपनी कारीगरी, अपना जुगाड़ दिखाने से पीछे नहीं हटते हैं। सोशल मीडिया तमाम जुगाड़ के वीडियो वायरल होते रहते हैं। आपने भी ऐसे वीडियो देखे ही होंगे। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपना सिर पकड़कर बैठ जाएंगे। आइए फिर देरी किस बात की है, आपको शख्स की कारीगरी के बारे में बताते हैं और साथ में यह भी बताते हैं कि लोगों ने किस समस्या को उजागर किया है।

ऐसा जुगाड़ पहले नहीं देखा होगा!

स्टैंड फैन और कूलर, ये दोनों आपने इस्तेमाल किया होगा। पंखा जहां आपको सिर्फ हवा देगा वहीं कूलर ठंडा हवा देता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कूलर में घास लगा होता है जिसमें मोटर के जरिए पानी जाता है और वह ठंडी हवा देता है। इस बात को समझते हुए एक शख्स ने स्टैंड फैन को ही कूलर बना दिया। उसने दो अलग-अलग डिब्बे में कूलर वाला घास डाल दिया। दोनों को पाइप से जोड़ दिया और नीचे बाल्टी में मोटर एवं पानी रख दिया। अब पंखे को चालू करने पर मोटर भी चालू हो रहा है जो पानी को घास तक पहुंचा रहा। इसके अलावा जो पानी नीचे गिर रहा है, वो भी पाइप के जरिए बाल्टी में ही वापस जा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने बताई सबसे बड़ी दिक्कत

शख्स ने पंखें के पीछे घास और नीचे मोटर तो लगा दिया मगर लोगों ने वीडियो देखकर सबसे बड़ी दिक्कत बताई। दरअसल शख्स ने जिन डिब्बों में घास रखा है, वो डिब्बे बंद हैं तो वो हवा को किसी भी तरह से ठंडा नहीं कर सकते हैं। एक यूजर ने यही बात बताते हुए लिखा- भाई ये ठंडी हवा नहीं देगा, डब्बा बंद है तो कहां से ठंडी हवा देगा। दूसरे यूजर ने भी यह बात कहते हुए लिखा- घास बंद डिब्बे में है तो ठंडी हवा कैसे देगा। वहीं कुछ लोगों ने मजे लेते हुए मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा- ये डिब्बे के अंदर मैगी किसने डाली? दूसरे यूजर ने लिखा- पहले मुझे लगा डिब्बे में नमकीन रखा हुआ है।

ये भी पढ़ें-

इस आदमी की खतरनाक अंग्रेजी सुनकर तो अंग्रेज भी दंग हो जाएंगे, Video देख लोगों ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट

जब सड़क पर लोगों ने देखा चलता फिरता स्विमिंग पूल तो नहीं हट पाई उनकी नजरें, Video भी हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।