1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस आदमी की खतरनाक अंग्रेजी सुनकर तो अंग्रेज भी दंग हो जाएंगे, Video देख लोगों ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट

इस आदमी की खतरनाक अंग्रेजी सुनकर तो अंग्रेज भी दंग हो जाएंगे, Video देख लोगों ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 24, 2024 07:01 am IST,  Updated : May 24, 2024 07:14 am IST

अंग्रेजी बोलते एक शख्स का वीडियो अभी काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में वह ऐसी खतरनाक अंग्रेजी बोल रहा है जिसे समझने के लिए आपको सीधे अंग्रेजों से मदद मांगनी पड़ेगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में अलग-अलग तरह की कई भाषाएं बोली जाती हैं। उन्हीं में से एक भाषा अंग्रेजी भी है। कई लोग अंग्रेजी बोलने में काफी माहिर होते हैं और वो इंग्लिश बोलने में काफी फ्लूएंट होते हैं तो वहीं कुछ लोग अपना काम चलाने के लिए टूटी-फूटी अंग्रेजी बोल लेते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें अंग्रेजी अच्छे से नहीं आती है मगर वो इतनी बेधड़क होकर अपनी खराब इंग्लिश बोलते हैं जिसे सुनकर सामने वाले को अपनी अंग्रेजी पर शक होने लगता है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल करना तो चाहेंगे मगर नहीं कर पाएंगे।

ऐसी खतरनाक अंग्रेजी कभी सुनी है?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स फोन पर किसी कस्टमर केयर या फिर कंपनी के कर्मचारी से बात कर रहे हैं। फोन पर एक लड़की है जो उससे अंग्रेजी में बात कर रही है। उसकी बात का जवाब देते हुए शख्स अंग्रेजी में कहता है, 'No madam it is not possible around.' मगर इसके बाद वह क्या बोलता है कुछ समझ में नहीं आता है। इसके बाद कॉल पर मौजूद लड़की बताती है कि उसे कुछ समझ में नहीं आया जिसके बाद शख्स एक बार फिर खतरनाक अंग्रेजी बोलता है। इसके बाद लड़की पूछती है कि वह किस भाषा में बात करना पसंद करेंगे। मगर यह शख्स अपनी भाषा को हिंदी चुनने के बजाए फिर से अपनी अंग्रेजी सुनाता है। कॉल पर बात करने वाली लड़की हिंदी में बात करने लगती है मगर यह शख्स अपनी अंग्रेजी नहीं छोड़ता है।

यहां क्लिक करके देखें वीडियो

लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट

शख्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग भी अपनी रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- हर गली मोहल्ले में एक ऐसा इंसान होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये क्या बोल रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये क्या बात करता है। आपको बता दें कि यह सभी कमेंट अलग-अलग अकाउंट से लिए गए हैं।

ये भी पढ़ें-

जब सड़क पर लोगों ने देखा चलता फिरता स्विमिंग पूल तो नहीं हट पाई उनकी नजरें, Video भी हो रहा है वायरल

घर में घुसकर बंदर ने सोते हुए शख्स को मारा थप्पड़, इसके बाद जो हुआ उसका Video वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।