1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बॉडी दिखाकर लड़की को इम्प्रेस करने चले थे भाईसाहब मगर उसके बॉयफ्रेंड ने लगा दी क्लास, देखें Video

बॉडी दिखाकर लड़की को इम्प्रेस करने चले थे भाईसाहब मगर उसके बॉयफ्रेंड ने लगा दी क्लास, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 23, 2024 05:31 pm IST,  Updated : May 23, 2024 05:31 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों को काफी राहत मिल रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ ना कुछ वायरल दिख ही जाता है। किसी दिन आपको डांस करते लोगों का वीडियो नजर आएगा तो किसी दिन अजीब एक्टिंग करते लोगों का वायरल वीडियो दिख जाएगा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर लड़ाई, अश्लील हरकत समेत तमाम तरह के वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा एक और वीडियो वायरल होता है। कुछ लोग पब्लिक प्लेस में पहुंच जाएंगे और लड़कियों के सामने जाकर अपना टी-शर्ट उताकर अपनी बॉडी दिखाएंगे और उन्हें इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान उनका एक शख्स वीडियो भी बना रहा होता है। मगर कभी-कभी लोगों का गेम उल्टा हो जाता है और उनपर ही हावी हो जाता है।

शख्स को बॉडी दिखाना पड़ गया भारी

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो CP का मालूम पड़ता है। वीडियो में दिखता है कि एक लड़की एक लड़की अपने पार्टनर के साथ आ रही है। तभी इधर से एक लड़का जाता है और रास्ते में अपनी टी-शर्ट को उतारकर उसे अपनी बॉडी दिखाने लगता है। अभी इस शख्स ने अपनी बॉडी ही दिखाई थी कि लड़की के साथ चल रहे लड़के को गुस्सा आ जाता है और वह उसे पकड़कर दुकान की शटर की तरफ धकेल देता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 3.idiotes नाम के पेज से शेयर किया गया है जिसे खबर लिखे जाने तक 3 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बहुत अच्छा किया। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत सही किया भाई, ड्रामा बना दिया है CP में ऐसे लोगों ने। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे छपरी लोगों के साथ ऐसा ही होना चाहिए। वहीं कुछ लोगों को यह वीडियो स्क्रिप्टेड लगी। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- कोई स्क्रिप्टेड नहीं बोलेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- थ्रो करने वाला हंस रहा है। एक यूजर ने लिखा वाह क्या एक्टिंग है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा भयंकर प्रैंक कौन करता है भाई! रात में देख लोगे Video तो आपकी भी हालत हो जाएगी खराब

काम का ऐसा प्रेशर! शॉपिंग करते हुए भी महिला को ऑनलाइन मीटिंग करना पड़ा अटेंड, फोटो हो रही है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।