1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा भयंकर प्रैंक कौन करता है भाई! रात में देख लोगे Video तो आपकी भी हालत हो जाएगी खराब

ऐसा भयंकर प्रैंक कौन करता है भाई! रात में देख लोगे Video तो आपकी भी हालत हो जाएगी खराब

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 23, 2024 04:06 pm IST,  Updated : May 23, 2024 04:06 pm IST

सोशल मीडिया पर एक प्रैंक का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को पूरा देखने के बाद आपके दिमाग में ख्याल आएगा कि इतना डरावना प्रैंक कौन करता है।

Screen Grab- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डांस, लड़ाई, एक्टिंग और अजीब हरकत करते लोगों के वीडियो खूब वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। इन वीडियो के अलावा एक वीडियो और भी वायरल होता है जिसमें लोग सामने वाले शख्स से प्रैंक करते हैं। अब जिन लोगों को नहीं पता कि प्रैंक क्या होता है, उनको बता देते हैं कि प्रैंक वीडियो क्या होते हैं? दरअसल प्रैंक एक तरह का मजाक है। इसमें कुछ लोगअनजान लोगों के साथ अलग-अलग तरह का मजाक करते हैं। इसके बाद उसका जैसा भी रिएक्शन होता है, उसे कैमरे में रिकॉर्ड किया जाता है। उनके रिएक्शन के कारण ही प्रैंक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अभी एक ऐसा प्रैंक वीडियो वायरल हो रहा है।

ऐसा खतरनाक प्रैंक नहीं करना चाहिए

अभी वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की और उसकी टीम लोगों से प्रैंक करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़की ने सफेद कलर का ड्रेस पहना हुआ है और एक दीवार के बैरिकेड पर लटकी हुई है। एक शख्स की नजर जब उसपर पड़ती है तो वह उसके पास आता है। लड़की इस दौरान रोने की एक्टिंग करती है इसलिए शख्स उसके पास आकर उससे कारण पूछने की कोशिश करता है। तभी वह उसे अपना चेहरा दिखाती है जिसे उसने मेकअप से भूतिया बना लिया है। अचानक डरावना चेहरा देखकर शख्स डर जाता है और वहां भागने लगता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @vipspatel0708 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अरे ऐसा मजाकर मत करो नहीं तो किसी का टिकट कट जाएगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- सच में यार, कोई कमजोर दिलवाला मर सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं होता तो वहीं पटक कर मारता। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे मजाक से किसी की भी जान जा सकती है।

ये भी पढ़ें-

काम का ऐसा प्रेशर! शॉपिंग करते हुए भी महिला को ऑनलाइन मीटिंग करना पड़ा अटेंड, फोटो हो रही है वायरल

ऐसे लोगों के लिए ही बनी है 'आ बैल मुझे मार' की कहावत, Video देखकर लोग भी ले रहे हैं मजे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।