1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब सड़क पर लोगों ने देखा चलता फिरता स्विमिंग पूल तो नहीं हट पाई उनकी नजरें, Video भी हो रहा है वायरल

जब सड़क पर लोगों ने देखा चलता फिरता स्विमिंग पूल तो नहीं हट पाई उनकी नजरें, Video भी हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 23, 2024 06:56 pm IST,  Updated : May 23, 2024 06:56 pm IST

कुछ लड़कों ने एक गाड़ी में जुगाड़ बैठाकर उसे एक स्विमिंग पूल ही बना दिया। इसके बाद वो अपने इस स्विमिंग पूल को लेकर सड़क पर निकल गए जहां उसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

Screen Grab- India TV Hindi
जुगाड़ से लड़कों ने बना दिया चलता फिरता स्विमिंग पूल Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में कलाकारी दिखाने वालों की कोई कमी नहीं है। हर इलाके में आपको कुछ लोग ऐसे मिल ही जाएंगे जिनका दिमाग सिर्फ कलाकारी करने और जुगाड़ बैठाने में चलता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी ऐसे वीडियो से भरा हुआ है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो दिख जाएंगे जिसमें लोगों का अनोखा जुगाड़ या फिर उनकी कलाकारी देखने को मिल जाएगी। अगर आपने अब तक ऐसा कोई भी वीडियो नहीं देखा है तो फिर कोई बात नहीं, अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे आप देख सकते हैं।

लड़कों ने बना दिया चलता फिरता स्विमिंग पूल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लड़कों ने एक गाड़ी को अपने दिमाग से स्विमिंग पूल बना दिया है। दरअसल लड़कों ने सामान उठाने वाले वैन में अच्छे से प्लास्टिक का तिरपाल बिछा दिया है। इसके बाद उन्होंने पूरे में पानी भर दिया है और उसमें स्विमिंग पूल का आनंद उठा रहे हैं। लड़के इतने पर ही नहीं रुके, वो अपने इस चलते-फिरते स्विमिंग पूल को लेकर सड़कों पर निकल गए। फिर क्या था, जिसकी नजर इस जुगाड़ पर पड़े, वह देखता ही रह जाए। वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का भी अच्छा खासा ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर prankzone01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 17 लाख 37 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई इनका स्टाइल थोड़ा कैजुअल है। दूसरे यूजर ने लिखा- पहिए पर स्विमिंग पूल। तीसरे यूजर ने लिखा- लड़के कुछ भी कर सकते हैं। चौथे यूजर ने लिखा- यह चलता फिरता स्विमिंग पूल है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ये तो मेरी कैटेगरी के लोग हैं।

ये भी पढ़ें-

घर में घुसकर बंदर ने सोते हुए शख्स को मारा थप्पड़, इसके बाद जो हुआ उसका Video वायरल

बॉडी दिखाकर लड़की को इम्प्रेस करने चले थे भाईसाहब मगर उसके बॉयफ्रेंड ने लगा दी क्लास, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।