1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये आदमी तो जुगाड़ का बादशाह निकला, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल

ये आदमी तो जुगाड़ का बादशाह निकला, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 27, 2024 11:50 am IST,  Updated : May 27, 2024 11:50 am IST

एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसने इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर दिया है। इसमें एक शख्स का गजब का जुगाड़ देखने को मिला जिसने उसके काम को काफी आसान बन दिया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ नया देखने को मिल ही जाता है। इंस्टाग्रा हो, फेसबुक हो या फिर ट्विटर हो, इन सभी प्लेटफॉर्म्स पर हर दिन कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी कोई फनी पोस्ट वायरल होता है तो कभी अजीब वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर जुगाड़ से जुड़े वीडियो भी वायरल होते हैं। आपने भी अब तक ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे जिसमें लोगों के गजब के जुगाड़ के बारे में पता चला होगा। कोई गाड़ी को स्विमिंग पूल बना देता है तो कोई जुगाड़ से कूलर बना लेता है। अब एक नया वीडियो वायरल हुआ है जो इन जुगाड़ से बिल्कुल हटके है।

शख्स का जुगाड़ आपको हैरान कर देगा

आप सभी ने बाइक तो चलाई ही होगी। एक जगह से दूसरे जगह पर जाने और कुछ हल्का-फुल्का सामान ले जाने के लिए आपने बाइक का इस्तेमाल किया होगा। मगर क्या आपने कभी किसी बाइक का इस्तेमाल सामान ले जाने वाले एक लिफ्ट के तौर पर किया है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स नेबाइक को डबल स्टैंड पर खड़ा दिया है और उसके पीछे वाले पहिए से टायर भी निकला हुआ है। शख्स ने उसमें रस्सी लगा दिया है और जब वह शख्स बाइक को स्पीड़ देता है तो पीछे वाला पहिया घूमता है और सामान नीचे से ऊपर की तरफ पहुंच जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @RVCJ_FB नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर टेक्स्ट के जरिए लिखा है, 'इस आदमी ने ब्रेकफास्ट में 100 इंजीनियर्स को खा लिया है।' वहीं वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जब आप अपना 100 प्रतिशत दिमाग का इस्तेमाल कर ले।' खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 लाख 37 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वाह क्या आईडिया है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसने स्मार्ट काम किया है।

ये भी पढ़ें-

ये देखो इस तरह दिखती है अमीरी, गर्मी से बचने के लिए शख्स ने वॉशरूम में ही लगवाई AC

अब पंजाब में भी दिखेगा Statue of Liberty! शख्स का कारनामा देख हर कोई दंग है, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।