1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दोस्तों के साथ बड़ी एक्साइट होकर झूले में बैठी थी लड़की, मगर अगले ही पल हुआ कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल

दोस्तों के साथ बड़ी एक्साइट होकर झूले में बैठी थी लड़की, मगर अगले ही पल हुआ कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 27, 2024 06:54 am IST,  Updated : May 27, 2024 06:54 am IST

इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की अपने दोस्तों के साथ झूला झूलती हुई नजर आ रही है। मगर लड़की ने झूला झूलते हुए ऐसा एक्सप्रेशन दिया कि वीडियो वायरल हो गया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ नया दिख ही जाता है। किसी दिन डांस का कोई नया वीडियो दिख जाएगा तो किसी दिन लड़ाई का वीडियो वायरल हो जाएगा। सोशल मीडिया वायरल वीडियो का अड्डा है जहां हर किसी के लिए कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा जिसमें कुछ दोस्त किसी मेले में झूला झूलते हुए नजर आ रहे हैं। इन सभी दोस्तों में से एक लड़की ने ऐसा रिएक्ट किया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को देखने के बाद लोग काफी मजे भी ले रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि चार लड़कियां जो दोस्त हैं, वो सभी झूला झूलने के लिए एक झूले में बैठी हुई हैं। इसी दौरान एक लड़की अपने फोन में वीडियो बनाने लगती है और बताती है कि वो सभी झूला झूलने के लिए आए हैं। इसके बाद एक-एक करके हर कोई अपना रिएक्शन देता है। एक लड़की कहती है कि वह काफी डरी हुई है मगर उसने टिकट ले लिया है तो वहीं एक लड़की कहती है कि उसे काफी मजा आ रहा है। वीडियो में जो लड़की कहती है कि उसे मजा आ रहा है, उसी के हाव-भाव के कारण वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल जब झूला शुरू होता है, उसे काफी डर लगने लगता है। यह बात उसके चेहरे से साफ-साफ पता चल जाता है। डरे हुए हाव-भाव के साथ वह चिल्लाते हुए अपने दोस्त को कहती है कि वह उसका फोन फेंक देगी। इसके बाद वह रोने लगती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- जिसको मजा आ रहा था, उसमें बुरी आत्मा का साया आ गया। दूसरे यूर ने लिखा- जिसको मजा आ रहा था, वो रो रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- आ गया मजा। चौथे यूजर ने लिखा- डरा दिया ना बेचारी को। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

Video: रोजी-रोटी को सम्मान; जिस ऑटो की कमाई से बनाया 2 मंजिला मकान, उसे गर्व से घर की छत पर रखवाया

दूल्हे के गले में माला डालते ही दुल्हन पहुंची सातवें आसमान पर, जोर-जोर से ताली बजाकर लगी नाचने, देखें ये Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।