1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूल्हे के गले में माला डालते ही दुल्हन पहुंची सातवें आसमान पर, जोर-जोर से ताली बजाकर लगी नाचने, देखें ये Video

दूल्हे के गले में माला डालते ही दुल्हन पहुंची सातवें आसमान पर, जोर-जोर से ताली बजाकर लगी नाचने, देखें ये Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 26, 2024 06:38 pm IST,  Updated : May 26, 2024 06:38 pm IST

शादी के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जयमाला डालते ही स्टेज पर दुल्हन जोर-जोर से ताली बजाकर नाचने लगती है।

स्टेज पर ही दुल्हन करने लगी डांस- India TV Hindi
स्टेज पर ही दुल्हन करने लगी डांस Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर अक्सर शादियों के जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिन्हें देख लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं। हाल में कुछ ऐसा ही एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। जिसमें जयमाला के दौरान दुल्हन का अलग ही रिएक्शन देखने को मिल रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप भी इस सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर दुल्हन डांस क्यों कर रही है।

जयमाला डालते ही स्टेज पर कूद-कूद कर नाचने लगी दुल्हन

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला के दौरान एक दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। साथ ही दूल्हे और दुल्हन के रिश्तेदार भी स्टेज पर खड़े हैं। जहां दूल्हे के पीछे उसके दोस्त खड़े हैं तो वहीं, दुल्हन के पीछे उसकी भाभियां और उसकी सहेलियां खड़ी हैं। पहले तो दुल्हन दूल्हे के गले में उछलकर वरमाला डालती है। दूल्हे के गले में वरमाला डालते ही दुल्हन खुशी के मारे उछल पड़ती है और जोर-जोर से ताली बजाकर डांस करने लगती है। अब बारी दूल्हे की रहती है जब दूल्हा दुल्हन के गले में जयमाल डालने को होता है तो दुल्हन उसके हाथों से लेकर खुद ही खुद के गले में जयमाला डाल लेती है और फिर से उछल-उछलकर जोर-जोर से ताली बजाकर नाचने लगती है। 

वीडियो पर कमेंट कर लोग दुल्हन के ले रहे मजे

जयमाला के दौरान स्टेज पर दुल्हन को ऐसे नाचते हुए देख दूल्हे के साथ-साथ वहां मौजूद सभी रिश्तेदार हक्के-बक्के रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जब पसंदीदा दूल्हा मिल जाए तो ऐसा ही होता है। दूसरे ने लिखा- लगता है दुल्हन की शादी उसकी क्रश से हो गई। तीसरे ने लिखा- इतनी खुशी किस बात की हो रही है, अभी घर चलो काम देखकर रोना न निकल जाए तो फिर कहना। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसे खबर लिखे जाने तक ढाई मिलियन लोगों ने देखा और 25 हजार लोगों ने लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

VIDEO: शादी में दोस्तों ने तो आग लगा दी! बाइक समेत दूल्हे को कंधे पर उठाकर बारातियों ने किया तूफानी डांस

बिना सिर के डेढ़ साल तक जिंदा रहा ये मुर्गा, मरने से पहले मालिक को बना गया करोड़पति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।