1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जिस लड़की से की थी शादी, वह निकला लड़का, धोखा खाए शख्स का दिमाग ऐसा घूमा कि बुला ली पुलिस

जिस लड़की से की थी शादी, वह निकला लड़का, धोखा खाए शख्स का दिमाग ऐसा घूमा कि बुला ली पुलिस

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 13, 2024 07:58 pm IST,  Updated : May 13, 2024 07:58 pm IST

एक लड़के को अपनी शादी के 12 दिन बाद ऐसा झटका लगा कि उसके पांव तले जमीन ही खिसक गई। दरअसल, उसे अपनी शादी के बाद पता चला कि उसकी पत्नी एक महिला नहीं बल्कि एक पुरूष है।

कपल की तस्वीर- India TV Hindi
कपल की तस्वीर Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल लोगों के जीवन में सोशल मीडिया इस कदर हावी हो गया है कि अब लोगों के रिश्ते भी इसी के जरिए बन रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर मिले लोगों से धोखा भी मिल जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ इंडोनेशिया के रहने वाले 26 वर्षीय एके नाम के शख्स के साथ। हुआ ये कि एके को सोशल मीडिया पर एक लड़की मिली। जिस पर उसने आंख बंद कर भरोसा किया और उससे शादी कर ली लेकिन शादी के बारहवें दिन एके को जब लड़की के सच के बारे में पता चला तो उसके पांव के नीचे से जमीन ही खिसक गई। खुद के साथ हुए धोखे से एके इस कदर टूटा कि उसने पुलिस बुला ली।

इंटरनेट पर मिली थी पत्नी

दरअसल, एके को पता चला कि उसकी पत्नी एक लड़की नहीं बल्कि लड़का है। एक स्थानीय मीडिया हाउस Tribun MedanTV को मामले के बारे में बताते हुए एके ने कहा कि वह अपनी पत्नी से इंटरनेट के जरिए मिला था। जिसके बाद उन दोनों में बातचीत होने लगी। बातचीत के बाद दोनों ने एक दूसरे से मिलने का फैसला किया। मिलने के बाद एके की पत्नी ने उसे अपना नाम अदिंडा कंज़ा अज़्ज़ाहरा बताया। एके ने बताया कि वह जब पहली बार अदिंडा से मिला तो पहली नजर में ही उसे अपना दिल दे चुका था। जिसके बाद वह अक्सर एक दूसरे से मिलने लगे। कुछ दिनों बाद ही एके अदिंडा को ऑफिशियली डेट पर ले गया और उसे शादी के लिए प्रपोज किया। प्रपोजल के बाद अदिंडा ने शादी के लिए हां कर दी। 

पहचान छुपाने के लिए ऐसे बचते रही

एके ने कहा कि शादी से पहले वह अपनी पत्नी के प्यार में इस कदर डूबा हुआ था कि उसने कुछ चीजों को नजरअंदाज कर दिया। उसने बताया कि उसकी पत्नी हमेशा हिजाब पहनती थी और अपना चेहरा ढंक कर रखती थी। शादी के वक्त भी अदिंडा ने उसे बताया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है और उसके पिता ने उसे बहुत पहले ही छोड़ दिया था। इस वजह से उसकी शादी में कोई नहीं आ सकता। शादी के बाद भी वह एके को अपना शर्मिला स्वभाव बताकर उसे अपना चेहरा नहीं दिखाती थी। इसके अलावा वह एके के परिवार वालों से भी नहीं मिलती थी। 

ऐसे हुआ सच्चाई का पर्दाफाश

इसके बाद जब एके को अपनी पत्नी अदिंडा पर शक हुआ तो उसने और उसके परिवार वालों ने अदिंडा की जांच करने का फैसला लिया। जांच के दौरान पता चला कि अदिंडा के पिता पास में ही रहते हैं। जब उसके पिता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह एक लड़की नहीं बल्कि एक लड़का है। वह नाम से ESH नाम से जाना जाता है। यह सुनकर एके ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी और पुलिस बुला ली। पुलिस ने जब एके की पत्नी को गिरफ्तार किया तो उसने यह बात कबूल की कि उसने सिर्फ पैसों के लिए एके से शादी की थी।

ये भी पढ़ें:

VIDEO: लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से तोड़ा रिश्ता, Breakup मैसेज सेंड करते ही खुशी से झूम उठा परिवार

Video: बंदर का शिकार करने की फिराक में था तेंदुआ, फिर पूरे फौज ने पलभर में सिखाया ऐसा सबक कि उल्टे पांव भागना पड़ा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।