1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: शादी में दोस्तों ने तो आग लगा दी! बाइक समेत दूल्हे को कंधे पर उठाकर बारातियों ने किया तूफानी डांस

VIDEO: शादी में दोस्तों ने तो आग लगा दी! बाइक समेत दूल्हे को कंधे पर उठाकर बारातियों ने किया तूफानी डांस

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 26, 2024 04:18 pm IST,  Updated : May 26, 2024 04:18 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें बारात में आए बाराती ऐसी मस्ती कर रहे हैं जिसे देखने के बाद आप भी खुशी से झूम उठेंगे।

दूल्हे को उठाकर नाचते हुए बाराती- India TV Hindi
दूल्हे को उठाकर नाचते हुए बाराती Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में शादी हो या कोई भी फंक्शन हो, जब तक नाच गाना न हो तब तक हर कार्यक्रम अधूरा सा लगता है। शादियों में तो लोग दिल खोलकर नाचते हैं। कई लोग तो डांस की तैयारियां भी करते हैं। सोशल मीडिया पर भी आपने कई वीडियो ऐसे देखे होंगे जिसमें बाराती धूमधाम से डांस कर रहे होते हैं। कई बार अलग अंदाज में बारातियों के डांस करते हुए भी वीडियो सामने आते रहते हैं। ऐसे वीडियो खूब शेयर किए जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमें बारातियों का डांस देखकर लोग हैरान हो गए।

दूल्हे को बाइक समेत उठाकर किया डांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा चश्मा लगाए मोटरसाइकिल पर बैठा हुआ है। वहीं, दूल्हे की शादी से खुश बाराती उसे बाइक समेत अपने कंधे पर उठा लेते हैं। बाइक समेत दूल्हे को उठाने के बाद बाराती उसे उछालते हुए डांस कर रहे हैं। दूल्हा बाइक के साथ हवा में लहरा रहा है। बाराती दूल्हे को उठाए हुए धीरे-धीरे नाचते हुए आगे बढ़ने लगते हैं। वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि ऐसी हरकत करने वाले बाराती दूल्हे के दोस्त हैं। उनके साथ-साथ वहां इकट्ठा हुए रिश्तेदार इस माहौल का जमकर मजा ले रहे हैं।  वीडियो में इन बारातियों की मस्ती देख आप भी खुशी से झूम उठेंगे।

वीडियो देख लोग कर रहे मजेदार कमेंट

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर the_johar_ नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 32 लाख लोगों ने देखा और 1 लाख 27 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद तमाम लोग इस पर एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- दहेज में बाइक मिली है इसलिए दूल्हा और बाराती ज्यादा खुश लग रहे हैं। दूसरे ने लिखा- बस अब यहीं देखना बाकी था। तीसरे ने लिखा- लग रहा है ससुर जी ने बिना मांगे बाइक दहेज में दे दी है।

 

ये भी पढ़ें:

बिना सिर के डेढ़ साल तक जिंदा रहा ये मुर्गा, मरने से पहले मालिक को बना गया करोड़पति

Man of simplicity: धोनी ने इकोनॉमी क्लास में किया सफर, Video देख लोग बोले- एक ही दिल है माही भाई, कितनी बार जीतोगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।