1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Man of simplicity: धोनी ने इकोनॉमी क्लास में किया सफर, Video देख लोग बोले- एक ही दिल है माही भाई, कितनी बार जीतोगे

Man of simplicity: धोनी ने इकोनॉमी क्लास में किया सफर, Video देख लोग बोले- एक ही दिल है माही भाई, कितनी बार जीतोगे

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 26, 2024 01:19 pm IST,  Updated : May 26, 2024 01:19 pm IST

महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह फ्लाइट के इकोनॉमी क्लास में सफर करते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी ने अपनी इस सादगी से अपने फैंस का दिल एक बार फिर से जीत लिया है।

फ्लाइट के इकोनॉमी क्लास में बैठते हुए महेंद्र सिंह धोनी- India TV Hindi
फ्लाइट के इकोनॉमी क्लास में बैठते हुए महेंद्र सिंह धोनी Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत के महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से अपने फैंस को दिवाना बना दिया। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में सफर करते हुए दिख रहे हैं। उन्हें इकोनॉमी क्लास में सफर करते देख लोग उनकी तारीफ में कसीदे गढ़ रहे हैं। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि वह अपने समान को खुद ही रख रहे हैं। उनके इस सादगी को देख लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

अपनी सादगी से धोनी ने जीता सबका दिल 

वीडियो में देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी फ्लाइट में अपना समान खुद ही रख रहे हैं। समान रखने के बाद वह अपनी सीट पर बैठ जाते हैं। जिसके बाद लोगों ने माही की तालियों की गड़गड़ाहट से वेलकम किया। धोनी की इस सादगी को देख लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- एक ही दिल है माही भाई कितनी बार जीतोगे। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने यहीं वजह है कि धोनी आज सबसे महान इंसान हैं और लोग उनसे बहुत ज्यादा प्यार करते हैं।

इकोनॉमी क्लास में बैठ रांची लौटे माही

इस IPL में धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स RCB से हारकर प्लेऑफ से बाहर हो गई। मैच हारने के अगले ही दिन M.S Dhoni अपनी पत्नी के साथ बेंगलुरु एयरपोर्ट पर दिखे थे। वहां से धोनी अपने परिवार के साथ रांची के लिए रवाना हो गए। जिसके बाद शनिवार को वह मतदान करते हुए रांची में दिखे। यहां धोनी अपने पूरे परिवार के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे थे। पोलिंग बूथ पर धोनी के पहुंचते ही लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ फोटो क्लिक करवाने की होड़ लग गई।

ये भी पढ़ें:

इससे सस्ता AC कहीं नहीं मिलेगा, जुगाड़ लगाकर शख्स ने टेबल फैन और ईंटों से बना लिया AC

कार या जीप से नहीं बल्कि भैंस पर पेट्रोलिंग करती है यहां की पुलिस, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।