1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कार या जीप से नहीं बल्कि भैंस पर पेट्रोलिंग करती है यहां की पुलिस, काफी दिलचस्प है इस जगह की कहानी, देखें Video

कार या जीप से नहीं बल्कि भैंस पर पेट्रोलिंग करती है यहां की पुलिस, काफी दिलचस्प है इस जगह की कहानी, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : May 26, 2024 11:41 am IST,  Updated : May 26, 2024 11:41 am IST

अब तक आपने पुलिस को कार, जीप, बाइक या फिर घोड़ों से पेट्रोलिंग करते हुए देखे होंगे लेकिन दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां की पुलिस भैंस पर सवार होकर गश्त करती है।

भैंसों पर सवार पुलिसकर्मी- India TV Hindi
भैंसों पर सवार पुलिसकर्मी Image Source : SOCIAL MEDIA

आमतौर पर आपने देखा होगा कि पुलिस कार या जीप से गश्त पर निकलती है। पुलिस बाइक से भी पेट्रोलिंग करती हुई दिख जाती है। लेकिन क्या आपने कभी पुलिस को भैंस पर पेट्रोलिंग करते हुए देखा है। अब आप कहेंगे कि घोड़ों पर तो पुलिस को देखा है लेकिन पुलिस भैंस पर कब से पेट्रोलिंग करने लगी। लेकिन दुनिया में एक ऐसी भी जगह है जहां कि पुलिस भैंस पर बैठकर पेट्रोलिंग करने निकलती है। आइए अब आपको इस जगह के बारे में बताते हैं।

इंसानों से ज्यादा भैंसे हैं यहां

इस जगह का नाम है मराजो द्वीप, जो ब्राजील के उत्तरी हिस्से में स्थित है। इस द्वीप की पुलिस गश्त करने के लिए गाड़ी या घोड़ों का नहीं बल्कि एशियाई भैंसों का इस्तेमाल करती है। यहां सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस द्वीप पर जितने इंसान नहीं हैं उससे ज्यादा यहां पर भैंस हैं। इस द्वीप के उष्णकटिबंधीय जलवायु में ये भैंसे आराम से रहती है। आज द्वीप पर इनकी संख्या 5 लाख है बल्कि यहां रहने वाले लोगों की संख्या 4 लाख 40 हजार ही है। एशियाई भैंस इस द्वीप पर खूब पाईं जाती हैं इसलिए यहां के लोग इन भैंसों का इस्तेमाल खूब करते हैं।

इस द्वीप पर इतनी भैंसे आईं कहां से?

मराजो द्वीप पर ही अमेजन नदी अटलांटिक महासागर से मिलती है और यह द्वीप स्विट्जरलैंड के आकार का है। एशियाई भैंसे भारत और दक्षिण पूर्व में पाई जाती हैं। अब आप ये सोच रहे होंगे कि इन भैंसों को मराजो द्वीप पर कैसे पहुंचाया गया। इस सवाल के पीछे कई कहानियां सुनने को मिलती हैं। कई लोगों का मानना है कि ये भैंसे मराजो द्वीप पर एक जहाज के मलबे पर तैरते हुए आईं थी। वहीं, कई लोगों का कहना है कि इन भैंसों को फ्रेंच गुयाना से भागने वाले कैदी लेकर आए थे।

आपके लिए हमने यह जानकारी Youtube पर THE MALAYSIAN INSIGHT नाम के चैनल से इकट्ठा की है। इस चैनल पर एक वीडियो में मराजो द्वीप पर भैंसों से गश्त करने वाले पुलिस को दिखाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मराजो द्वीप पर पुलिस वाले भैंसों पर बैठ कर पेट्रोलिंग कर रहे हैं। वीडियो को खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा है।    

ये भी पढ़ें:

Russian Girl का चप्पल टूटा तो मोची के पास पहुंची, फिर चचा ने दिखाया अपनी अंग्रेजी का जलवा, सुनकर लड़की रह गई हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।