1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिना सिर के डेढ़ साल तक जिंदा रहा ये मुर्गा, मरने से पहले मालिक को बना गया करोड़पति

बिना सिर के डेढ़ साल तक जिंदा रहा ये मुर्गा, मरने से पहले मालिक को बना गया करोड़पति

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 26, 2024 02:19 pm IST,  Updated : May 26, 2024 02:19 pm IST

'मिरेकल माइक' या 'माइक द हेडलेस चिकन' के नाम से मशहूर इस मुर्गे की कहानी काफी दिलचस्प है। वह मुर्गा जो बिना सिर के भी 18 महीनों तक जिंदा रहा और अपने मरने से पहले वह अपने मालिक को करोड़पति बनाकर मरा।

माइक द हेडलेस चिकन- India TV Hindi
माइक द हेडलेस चिकन Image Source : SOCIAL MEDIA

बिना सिर के किसी भी इंसान या जानवर का जीना नामुमकिन है। लेकिन आज से 79 साल पहले अमेरिका के कोलाराडो में कुछ ऐसा ही हुआ था। जब एक मुर्गे को काटने के बाद भी वह 18 महीनों तक जिंदा रहा था। इस चमत्कार को देखते हुए इस मुर्गे को माइक द हेडलेस चिकन, उर्फ ​​"मिरेकल माइक" कहा जाने लगा। दरअसल, ल्योय्ड ओस्लेन नाम का एक किसान पॉल्ट्री फॉर्म चलाता था। 18 सितंबर 1945 को उसके घर एक दावत थी। दावत देने के लिए उसने एक मु्र्गे को काटा लेकिन उससे गलती ये हुई कि उसने मुर्गे को काटने के बाद उसे बॉक्स में रखने की जगह साइड में रख दिया। जिससे मुर्गा वहां से फरार हो गया।  

सिर कटने के बाद भी बच गया मुर्गा

इस मुर्गे के बच जाने के पीछे की वजह ये थी कि किसान ने उस मुर्गे के सिर का अगला हिस्सा कटा था। काटने के बाद मुर्गे के सिर की जरूरी नसें और एक कान बच गया था। मस्तिष्क के अधिकांश भाग के बरकरार रहने और रक्त के थक्के बन जाने के कारण खून का बहाव रुक गया। जिससे मुर्गा बच गया। इसके बाद ल्योय्ड को मुर्गे पर दया आ गई और उसने उस मुर्गे की देखभाल करने की ठान ली। ल्योय्ड मुर्गे को ड्रॉप के जरिए दूध और मक्का के दाने देने लगा।  

मुर्गे ने मालिक को बना दिया करोड़पति

जल्द ही माइक नाम का यह अनोखा मुर्गा लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। दूर-दूर से लोग उस मुर्गे को देखने के लिए आने लगे। जब मुर्गे की ख्याती को ल्योय्ड ने देखा तो वह एक ऐसी मनोरजंन कंपनी से जुड़ गया जो घूम-घूम कर जानवरों के शो दिखाती थी। मुर्गे की वजह से ल्योय्ड की कमाई काफी बढ़ गई। उस समय के दर्जनों अखबरों और टाइम जैसी फेमस मैग्जीन ने भी ल्योय्ड का इंटरव्यू लिया और मु्र्गे माइक का फोटो पब्लिश किया। उस वक्त भी इस मुर्गे की कीमत दस हजार डॉलर लगाई गई थी।

ऐसे हुई मुर्गे की मौत

लेकिन एक ऐसा भी दिन आया जब यह चमत्कारी मुर्गे ने अपने जीवन का अंतिम सांस लिया। मार्च 1947 में एक दिन शो से लौटते वक्त ल्योय्ड एक मोटल में रुका हुआ था। अचानक उसने देखा कि आधी रात को माइक का दम घुटने लगा। दरअसल, मक्का का एक दाना मुर्गे के गले में अटक गया था और ल्योय्ड की बदकिस्मती ये थी कि उससे अनजाने में खाना खिलाने वाली सिरिंज शो वाली जगह ही छूट गई थी।  आखिरकार, सिर कटने के डेढ़ साल बाद उस चमत्कारी मुर्गे माइक की मौत हो गई। मौत के बाद जब मुर्गे का पोस्टमॉर्टम किया गया तो पता चला कि मुर्गे माइक का सिर कटने के बावजूद दिमाग का हिस्सा बाकी रह गया था जिससे उसकी बॉडी ऑपरेट होती थी।

इस दिलचस्प किस्से को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @VisionaryVoid नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक डेढ़ लाख लोगों ने देखा और इसे पढ़ा है। ऐसे ही और दिलचस्प किस्सों के बारे में जानने के लिए इंडिया टीवी से जुड़े रहिए।

ये भी पढ़ें:

Man of simplicity: धोनी ने इकोनॉमी क्लास में किया सफर, Video देख लोग बोले- एक ही दिल है माही भाई, कितनी बार जीतोगे

इससे सस्ता AC कहीं नहीं मिलेगा, जुगाड़ लगाकर शख्स ने टेबल फैन और ईंटों से बना लिया AC

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।