1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: यात्रीयों से भरे ट्रेन में शख्स ने पेश किया अपना शानदार परफॉर्मेंस, गाना सुनकर आप भी हार बैठेंगे अपना दिल

Video: यात्रीयों से भरे ट्रेन में शख्स ने पेश किया अपना शानदार परफॉर्मेंस, गाना सुनकर आप भी हार बैठेंगे अपना दिल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 27, 2024 09:01 am IST,  Updated : May 27, 2024 09:01 am IST

चलती ट्रेन में यात्रियों के बीच गाना गाते हुए एक शख्स का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग शख्स की तारीफ कर रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने ट्रेन में गाया गाना Image Source : SOCIAL MEDIA

आप सभी ने कभी ना कभी ट्रेन से सफर तो जरूर ही किया होगा। कुछ लोग तो ऐसे भी होंगे जो अकसर ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन का सफर हमेशा लोगों के लिए यादगार रहता है क्योंकि इस दौरान लोगों को काफी अलग-अलग नजारे देखने को मिलते हैं। इसके अलावा ट्रेन में कई लोग अपना सामान बेचने के लिए भी चढ़ते हैं जिनका सामान बेचने का तरीका काफी अलग होता है। इसके अलावा अगर आपने ट्रेन में सफर किया है तो आपको पता होगा कि ट्रेन में कुछ लोग गाना गाते हुए भी घूमते हैं। ये लोग गाना गाते हैं और यात्रियों से पैसे मांगते हैं। मगर क्या आपने कभी किसी शख्स को ट्रेन में लाइव परफॉर्मेंस करते हुए देखा है।

ट्रेन में शख्स ने गाया गाना

सोशल मीडिया पर एक ट्रेन का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो रांची-पटना जनशताब्दी का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स यात्रियों के बीच में खड़ा है और उसके हाथ में एक माइक है। वीडियो के शुरुआत में नजर आता है कि वह एक रिमोट से म्यूजिक का साउंड फिक्स कर रहा है। जब म्यूजिक सही हो जाता है तो वह गाना गाने लगता है। शख्स ट्रेन में  यात्रियों के सामने 'छूकर मेरे मन को' गाना गाता है। शख्स काफी मधूर आवाज में गाना गाता है और यही कारण है कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Bihar_se_hai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 32 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मैंने भी देखा है, बहुत मस्त आवाज है इसकी। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं इनका गाना कई बार सुन चुका हूं, हालांकि ये पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस में दिखते थे 2013-17 के बीच। तीसरे यूजर ने लिखा- ये जमीनी कलाकार है। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैंने भी इसका परफॉर्मेंस देखा है सफर के दौरान।

ये भी पढ़ें-

Jugaad Ka Video: कहां से लेकर आते हैं लोग इतना तगड़ा दिमाग! शख्स का जुगाड़ देख आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

यहां तो दूल्हे के साथ ही खेला हो गया भाई, Video देखकर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।