आपने आज तक ना जाने कितनी ही बॉलीवुड फिल्में और सिरियल देखे होंगे। हर फिल्म और सिरियल का कंटेंट अलग-अलग होता है। मगर कई फिल्मों में और सिरियल में कभी-कभी कुछ कॉमन चीजें देखने को मिल जाती हैं। इसमें से एक कॉमन कॉन्सेप्ट दूल्हा या फिर दुल्हन का बदलना है। फिल्म या फिर सिरियल में सब कुछ ठीक चल रहा है मगर अचानक किसी कारण से दुल्हन या फिर दूल्हा बदल जाता है। यह सब अधिकतर सिरियल में ही देखने को मिलता है। मगर क्या आपने कभी रियल लाइफ में ऐसा होता कुछ देखा है। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ ऐसा ही होता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को एंटरटेनमेंट के लिए बनाया गया है जो काफी वायरल हो रहा है।
Related Stories
शादी में वाइल्ड कार्ड एंट्री!
वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक दूल्हा और दुल्हन जयमाल के लिए स्टेज पर खड़े हैं। दोनों के हाथ में माला भी है। सबसे पहले दूल्हा दुल्हन के गले में माला डालता है। इसके बाद दुल्हन की बारी आती है और वह माला दूल्हे के गले में डालने के लिए अपना हाथ ऊपर करती है। तभी एक दूसरा शख्स वहां आ जाता है और दुल्हन उसके गले में माला डाल देती है। इसके बाद वह दूसरा शख्स उन दोनों के बीच में आकर खड़ा हो जाता है। एंटरटेनमेंट के लिए बनाया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'शादी में वाइल्ड कार्ड एंट्री, दूल्हा ही बदल गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 63 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये क्या कर दिया इसने। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो गजब हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई तो बहुत तेज निकला।
ये भी पढ़ें-