1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "एक साथ चार मुन्नी हुईं बदनाम...", लड़कियों ने ट्रेन में डांस करते हुए बनाया Video, लोगों ने देखते ही लगा दी क्लास

"एक साथ चार मुन्नी हुईं बदनाम...", लड़कियों ने ट्रेन में डांस करते हुए बनाया Video, लोगों ने देखते ही लगा दी क्लास

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 24, 2024 06:02 pm IST,  Updated : May 24, 2024 06:43 pm IST

ट्रेन में डांस करते हुए 4 लड़कियों का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों में आक्रोश है और लोग कमेंट कर रेलवे से इन लड़कियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

ट्रेन के अंदर डांस करती हुई लड़कियां- India TV Hindi
ट्रेन के अंदर डांस करती हुई लड़कियां Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल लोगों को रील्स बनाने का ऐसा चस्का लगा है कि वह कहीं भी किसी भी वक्त रील बनाने लगते हैं। आपने अक्सर सोशल मीडिया पर कई रील देखे होंगे, जिसमें लोग पब्लिक प्लेस पर या मेट्रो में या फिर ट्रेन में रील बनाते हुए नजर आ जाते हैं। हाल में ऐसी ही 4 लड़कियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें यह साफ दिख रहा है कि उनके सिर पर रील बनाने का भूत किस कदर सवार है। सभी लड़कियों पर मालइका अरोड़ा बनने का भी खुमार सवार है। 

चलती ट्रेन में लड़कियों ने किया फूहड़ डांस

वायरल हो रहे वीडियो में 4 लड़कियां एक ट्रेन के अंदर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। ये चारों लड़कियां मलाइका अरोड़ा के गाने 'मुन्नी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए' पर डांस कर रही हैं। सभी अलग-अलग सीट पर खड़े होकर या फिर बैठकर डांस करते हुए दिख रही हैं। लड़कियों का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग जमकर उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। लड़कियों के इस फूहड़पन को देख कई लोग रेल मंत्रालय से इन पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। 

लोगों ने कमेंट कर कार्रवाई करने की मांग की

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Heisenbergbec नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- एक सेकेंड के लिए लगा किसी डांस बार में आ गया हूं। वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए रेलवे को टैग किया और इन लड़कियों पर भारी जुर्माना लगाने को कहा। दूसरे ने लिखा- मेट्रो के बाद अब ट्रेन में भी चालू हो गया इनका मुजरा। तीसरे ने लिखा- क्या भारतीय रेलवे अब डांस बार बन गई है।  ऐसे ही कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया। ज्यादातर लोगों ने कमेंट कर ये कहा कि ऐसे रीलबाजों के लिए कठोर कानून बनने चाहिए।

ये भी पढ़ें:

राजस्थान की जमीन पर उतरा सूरज, गर्मी इतनी कि BSF जवान ने रेत के अंदर पका लिया अंडा, देखें ये Video

VIDEO: महिला डॉक्टर को भेजा MMS, छेड़छाड़ भी की, पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए अस्पताल के चौथे फ्लोर पर चढ़ा दी गाड़ी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।