1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. राजस्थान की जमीन पर उतरा सूरज! गर्मी इतनी कि BSF जवान ने रेत के अंदर पका लिया अंडा, देखें ये Video

राजस्थान की जमीन पर उतरा सूरज! गर्मी इतनी कि BSF जवान ने रेत के अंदर पका लिया अंडा, देखें ये Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 24, 2024 05:23 pm IST,  Updated : May 24, 2024 05:26 pm IST

राजस्थान के बीकानेर में इन दिनों तापमान 46 से 48 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां इतनी भयंकर गर्मी हो रही है कि रेत में अगर अंडा डाल दिया जाए तो वह तुरंत ही पक जाता है।

रेत से अंडा निकालते हुए BSF जवान- India TV Hindi
रेत से अंडा निकालते हुए BSF जवान Image Source : SOCIAL MEDIA

पूरे देश में गर्मी अपने चरम पर है। इस समय धरती पर मानो आग के अंगारे बरस रहे हैं। राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान 48 डिग्री पार चला गया है। कई जगहों पर तो ऐसा लग रहा है जैसे सूरज ही जमीन पर उतर आया हो। कुछ ऐसा ही हाल है राजस्थान के बीकानेर में। जहां गर्मी इतनी भयंकर पड़ रही कि रेत में अंडे को डालते ही वह पक गया। जिसका वीडियो समाचार एजेंसी PTI ने शेयर किया है। वीडियो के शेयर होते ही सोशल मीडिया पर यह छा गया।

रेत में डालते ही पक गया अंडा

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक BSF का जवान रेत पर अंडे को उबालते हुए दिख रहा है। जवान अंडे को रेत में ढंक कर रखता है फिर कुछ समय बाद जब वह रेत में से अंडे को बाहर निकालता है तो अंडा बिल्कुल बॉयल हो चुका होता है। जिसके बाद BSF जवान बाकायदा अंडे को छीलकर दिखाता है। अंडा पूरी तरह से पक चुका होता है। वहीं, PTI द्वारा शेयर किए गए अन्य VIDEO में BSF जवान यह बताता है कि, "वर्तमान तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस है फिर भी हमारे सैनिक लगातार सीमा की रक्षा करने के लिए सरहद पर गश्त कर रहे हैं। हम उन्हें लू से बचाने के लिए नींबू पानी, जलजीरा और ORS घोल देते रहते हैं। ड्यूटी जाने से पहले और ड्यूटी से आने के बाद भी।" वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जवान सरहद पर ऊंट से भी पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

जवानों के जज्बे को लोगों ने किया सलाम

वीडियो के वायरल होने के बाद तमाम लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आज हम अपने जवानों के त्याग के चलते ही सुरक्षित अपने घरों में रह रहे हैं। दूसरे ने लिखा- सीमा सुरक्षा बल के सभी जवानों को हमारा सलाम। तीसरे ने लिखा- जवानों के सम्मान में हमें पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेना चाहिए। 

ये भी पढ़ें:

Kabir Singh Back: एक्स गर्लफ्रेंड की शादी में पहुंचा युवक, पहले दूल्हे को दिया गिफ्ट फिर कर दी सुताई, देखें Video

मोमेंट है भाई मोमेंट...फ्लाइट में लड़के को देख लड़की ने जो हरकत की उसे देख शरमा गया बंदा, Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।