1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मोमेंट है भाई मोमेंट...फ्लाइट में लड़के को देख लड़की ने जो हरकत की उसे देख शरमा गया बंदा, Video हुआ वायरल

मोमेंट है भाई मोमेंट...फ्लाइट में लड़के को देख लड़की ने जो हरकत की उसे देख शरमा गया बंदा, Video हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 21, 2024 08:49 pm IST,  Updated : May 21, 2024 08:49 pm IST

एक लड़की ने अपनी दोस्ती के 10 साल पूरे होने पर एक वीडियो शेयर किया है और बताया कि उसकी ये दोस्ती कैसे शुरू हुई थी। लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है।

फ्लाइट में मिले थे लड़का-लड़की- India TV Hindi
फ्लाइट में मिले थे लड़का-लड़की Image Source : SOCIAL MEDIA

बस या ट्रेन में यात्रा करने के दौरान हमें अक्सर कोई न कोई ऐसा मिल जाता है जिससे हमारी दोस्ती हो जाती है और वह दोस्ती हमेशा चलती है। कुछ ऐसा ही हुआ एक लड़की के साथ जिसे फ्लाइट में यात्रा के दौरान एक लड़का मिला। जिससे उसकी दोस्ती हुई और आज 10 साल बाद भी एक दूसरे के दोस्त बने हुए हैं। अपनी दोस्ती की इस सफर को लड़की ने एक वीडियो के जरिए शेयर किया है। लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

लड़की को फ्लाइट में मिला क्यूट लड़का

वीडियो में दिख रही लड़की का नाम सिद्धि चोखानी है। जो ‘इंडिगो एयरलाइंस’ की फ्लाइट में शुभम पिल्ले नाम के लड़के से मिली थी। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की उस लड़के की सीट के पीछे बैठी हुई है और वह लड़के को अपने कैमरे में कैद कर रही है। वीडियो में लड़की ने बताया कि वह लड़का उसे काफी क्यूट लग रहा है। जिसके बाद वह एक टिश्यू पेपर पर अपने मन की बात लिखकर लड़के को पकड़ा देती है। नैपकिन पर लड़की ने लिखा था कि तुम बहुत ही क्यूट हो, साथ ही लड़की ने उसे अपना नंबर भी दिया था। इसके बाद लड़का भी उस नैपकिन पर अपना जवाब लिखकर लड़की को लौटा देता है। लड़के ने जवाब में लिखा होता है। हां, बिल्कुल तुम्हारी तरह क्यूट।

उस दिन की दोस्ती को हुए 10 साल, आगे भी चलेगी

इसके बाद लड़की वीडियो में बताती है कि शुभम और उसकी दोस्ती को 10 साल हो गए हैं और वे आज भी दोस्त हैं। लड़की ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- “एक दशक और आगे...” लड़की के वीडियो पर ‘इंडिगो एयरलाइंस’ ने रिएक्ट करते हुए लिखा- “कौन जानता था कि 30000 फीट की ऊंचाई पर एक मौका मिलने से ऐसी दोस्ती हो सकती है जो और भी ऊंची उड़ान भर सकती है? यहां उन अचानक बने रिश्तों के बारे में बताया गया है, जो लाइफ की जर्नी को वास्तव में यादगार बना देते हैं।” वहीं, कई अन्य यूजर्स भी इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और लिख रहे हैं कि लड़के के क्यूट होने का क्या फायदा आखिर में वह फ्रेंडजोन हो गया। वहीं, कई लोगों ने लिखा कि वीडियो में लड़की ने जो लिखा है वह सब झूठ है। वीडियो 10 साल पहले की नहीं अभी हाल की बनाई हुई लग रही है। इधर, इस वायरल वीडियो ने इंटरनेट की जनता का ध्यान अपनी तरफ खूब खींचा। जिसे 3 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 11 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 

ये भी पढ़ें:

दुनिया की सबसे बड़ी Ice Cream, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने शेयर किया ये कमाल का Video

लड़की ने बॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया, तभी लड़के की मम्मी आ गई, फिर आंटी ने जो क्लेश किया वह इस Video में देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।