1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की ने बॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया, तभी लड़के की मम्मी आ गई, फिर आंटी ने जो क्लेश किया वह इस Video में देखें

लड़की ने बॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया, तभी लड़के की मम्मी आ गई, फिर आंटी ने जो क्लेश किया वह इस Video में देखें

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : May 21, 2024 06:28 pm IST,  Updated : May 21, 2024 06:28 pm IST

एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के घर के बाहर खड़ी होकर उसका इंतजार कर रही थी। तभी लड़के की मां उसे पकड़ लेती है और लड़की को मारने लगती है। इस मामले का वीडियो सड़क पर खड़े किसी शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लड़की और आंटी के बीच हुई लड़ाई- India TV Hindi
लड़की और आंटी के बीच हुई लड़ाई Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की को उसके बॉयफ्रेंड की मां मारते हुए और उसे गाली देते हुए नजर आ रही है। वीडियो को देखने के बाद लोग आंटी और लड़की के बीच हुए झगड़े पर मजे ले रहे हैं तो कई लोग लड़की के बॉयफ्रेंड की मां को खरी-खरी सुना रहे हैं और उनके लड़के को भी इस मामले में बराबर गलत ठहरा रहे हैं।

बॉयफ्रेंड का इंतजार कर रही थी लड़की तभी आंटी ने पकड़ लिया

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियों के कैप्शन में यह बताया गया है कि एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के घर के बाहर उसका इंतजार कर रही थी तभी बॉयफ्रेंड की मां लड़की के पास आती है और उसे पकड़ लेती है। वीडियो में आप यह देख भी सकते हैं कि एक लड़की अपनी स्कूटी लेकर सड़क पर खड़ी होकर इंतजार कर रही है। तभी एक महिला आती है और उसे स्कूटी समेत पकड़ लेती है। जिसके बाद महिला लड़की के बाल पकड़कर दनादन उस पर थप्पड़ चलाने लगती है। लड़की को पिटते हुए देख जब एक राहगीर महिला को उसे मारने से रोकता है तो महिला को यह कहती है कि, "इसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी, मेरे छोरे को इसने मिलने के लिए बुलाया है।" इस पर लड़की कहती है कि मैंने उसे नहीं बुलाया है आंटी। फिर आंटी और गुस्सा हो जाती हैं और लड़की की स्कूटी की चाभी निकाल लेती हैं।

लड़की और आंटी के झगड़े पर लोग ऐसे कर रहे रिएक्ट

वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलते जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इसे साढ़े 8 लाख लोगों ने देखा और 4600 लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, तमाम लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- अपने बेटे को संभालो आंटी। दूसरे ने लिखा- आंटी को लगता है कि इनका बेटा दूध का धुला है और लड़की ने ही उनके बेटे को फंसाया होगा। तीसरे यूजर ने मसले पर मजे लेते हुए लिखा- अभी से ही सास-बहू के बीच ड्रामा शुरू हो गया। 

ये भी पढ़ें:

15 साल पहले जिस अंकल की शादी में गई थी छोटी बच्ची, अब उनसे ही शादी कर बन गई उनकी तीसरी पत्नी

वड़ा पाव गर्ल का पहला गाना हुआ रिलीज, Video में बोल्ड अवतार में आईं नजर, अब तक नहीं देखा तो यहां देख लें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।