1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये देखो इस तरह दिखती है अमीरी, गर्मी से बचने के लिए शख्स ने वॉशरूम में ही लगवाई AC

ये देखो इस तरह दिखती है अमीरी, गर्मी से बचने के लिए शख्स ने वॉशरूम में ही लगवाई AC

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 27, 2024 10:54 am IST,  Updated : May 27, 2024 11:19 am IST

अभी एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ काफी खींचा हुआ है। इस पोस्ट में एक वॉशरूम नजर आ रहा है जिसके अंदर AC लगा हुआ है।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने वॉशरूम में लगवाई AC Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्क्रोल करते-करते एक या फिर दो पोस्ट ऐसे नजर आ ही जाते हैं जो हैरान करने के लिए काफी होते हैं। इन पोस्ट्स में कुछ ऐसा नजर आ जाता है जिसकी उम्मीद पोस्ट देखने वाले ने कभी नहीं की होती है। आप सभी ने भी कोई ना कोई ऐसे पोस्ट देखा ही होगा। कुछ लोग ऐसे भी होंगे जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और उन्हें इस तरह के पोस्ट दिन में कई बार दिखते हैं। लेकिन अगर नहीं दिखे हैं तो फिर कोई बात नहीं, आज आपको एक ऐसा पोस्ट दिखाने और उसके बारे में बताएंगे जो आपको पूरी तरह से हैरान कर देगा। आइए फिर देरी नहीं करते हैं और वायरल पोस्ट के बारे में जानते हैं।

शख्स ने वॉशरूम में लगवाई AC

इस वक्त गर्मी कितनी भीषण है, हम सभी को पता है। गर्मी के कारण लोग दोपहर में बाहर जानने से बच रहे हैं। वहीं लोगों ने अपने घर में AC और कूलर की व्यवस्था भी कर ली है ताकि उन्हें इस भीषण गर्मी से राहत मिले। आपने भी अपने घर में AC लगवाया होगा। मगर क्या आपके वाशरूम में AC लगा हुआ है? हैरान हो गए ना? अबी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें एक वॉशरूम नजर आ रहा है। मगर हैरानी उसकी दीवार को देखकर होती है क्योंकि वहां एक AC लगा हुआ नजर आता है। इसी कारण पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर haseenkhan3933 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे खबर लिखे जाने तक 1 लाख 10 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- चार्जिंग प्वाइंट और होता तो मौज हो जाती। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे भी भाई इतनी ही अमीर बनना है बस। तीसरे यूजर ने लिखा- सबसे ज्यादा गर्मी इसी जगह लगती है। चौथे यूजर ने लिखा- ये ड्रीम वाशरूम है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये मेरा सपना है।

ये भी पढ़ें-

अब पंजाब में भी दिखेगा Statue of Liberty! शख्स का कारनामा देख हर कोई दंग है, Video हुआ वायरल

Video: यात्रीयों से भरे ट्रेन में शख्स ने पेश किया अपना शानदार परफॉर्मेंस, गाना सुनकर आप भी हार बैठेंगे अपना दिल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।