1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मगरमच्छ के बच्चों से भरे पूल में स्विमिंग करने कूद गया बच्चा, खौफनाक Video हो रहा है वायरल

मगरमच्छ के बच्चों से भरे पूल में स्विमिंग करने कूद गया बच्चा, खौफनाक Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 24, 2024 09:02 am IST,  Updated : May 24, 2024 10:12 am IST

अभी एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो में एक बच्चा स्विमिंग करने के लिए मगरमच्छ के बच्चों से भरे पूल में कूद जाता है।

Screen Grab- India TV Hindi
मगरमच्छ के बच्चों से भरे पूल में स्विमिंग करता हुआ बच्चा Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया के किस कोने में क्या हो रहा है, कौन कैसी चीजे कर रहा है, कहां कुछ अजीब नजारा दिखा, यह सब जानकारी आपको अपने घर पर बैठे-बैठे पता चल जाएगा। अब आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे होगा? आपको बता दें कि इस काम में सोशल मीडिया आपकी मदद करेगा। सोशल मीडिया पर हर दिन वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसमें अलग-अलग राज्य, देश के वीडियो देखने को मिल जाते हैं। आपने भी कभी ना कभी ऐसे वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको पूरी तरह से हैरान कर देगा। आइए फिर आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।

यह बच्चा तो खतरों का खिलाड़ी निकला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। दरअसल एक पूल नजर आ रहा है जो मगरमच्छ के बच्चों से पूरी तरह से भरा हुआ है। इसी पूल में बिना कुछ सोचे एक बच्चा स्विमिंग करने के लिए कूद जाता है। वीडियो में नजर आता है कि यह बच्चा मगरमच्छ के बच्चों के बीच स्विमिंग कर रहा है। बच्चे को जरा सा भी डर नहीं लगता है। मगर वीडियो देखने के बाद लोगों को डर लगने लगा कि इस बच्चे ने ऐसा कर कैसे लिया।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @purankumawat76 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'खतरों के खिलाड़ी, बहुत भयानक।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1700 लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये तो बहतु ही खतरनाक काम है भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- जान को खतरे में क्यों डाल रहा है ये बच्चा। तीसरे यूजर ने लिखा- अरे बहुत भयानक है।

ये भी पढ़ें-

शख्स ने अपनी कारीगरी से स्टैंड फैन को बनाया कूलर, Video देख लोगों ने बताई सबसे बड़ी दिक्कत

इस आदमी की खतरनाक अंग्रेजी सुनकर तो अंग्रेज भी दंग हो जाएंगे, Video देख लोगों ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।