1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डर की परिभाषा से कोसों दूर हैं ये लोग, ट्रेन से सफर करने का तरीका देख उड़ जाएंगे होश

डर की परिभाषा से कोसों दूर हैं ये लोग, ट्रेन से सफर करने का तरीका देख उड़ जाएंगे होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 28, 2024 09:47 am IST,  Updated : May 28, 2024 09:47 am IST

हर कोई ट्रेन के कोच में बैठकर सफर करता है मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इंजन के पास बैठकर सफर करते हैं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
ट्रेन की इंजन के बैठकर सफर करते दिखे कुछ लोग Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर दिन रात वायरल हो रहे वीडियो देखने को मिलते ही रहते हैं। आमतौर पर आप सोशल मीडिया पर डांस, लड़ाई, अजीबो गरीब हरकत करते लोगों के वीडियो देखते ही होंगे। ऐसे वीडियो हर दिन वायरल होते रहते हैं। मगर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो आमतौर पर देखने को नहीं मिलते हैं। कभी-कभी किसी कपल का वीडियो वायरल होता है जो पब्लिक प्लेस पर अश्लील हरकत करते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे भी वीडियो वायरल होते हैं जिसमें लोगों की बेवकूफी देखने को मिलती है। अभी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी ने कभी ना कभी ट्रेन में सफर तो किया ही होगा। अगर कोई पूछे कि ट्रेन में कहां बैठकर सफर करते हैं तो आप क्या जवाब देंगे? जाहिर सी बात है कि आप बोलेंगे हर कोई ट्रेन के कोट में सीट पर बैठकर सफर करता है। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें अलग ही नजारा देखने को मिला। कुछ लोग ट्रेन से सफर करते हुए दिख तो रहे हैं मगर वो ट्रेन के अंदर नहीं बैठे हैं। बल्कि वो लोग इंजन के पास यानी उसके बगल में बची थोड़ी सी जगह पर बैठे हुए हैं और बिना किसी डर के सफर कर रहे हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे इन्हें डर की परिभाषा भी नहीं पता है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यह वीडियो पर आप क्या कहना चाहोगे?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यमराज छुट्टी पर हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये घरवालों से और जिंदगी से ढापे ही हुए हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- ना समझ लोग हैं, जिंदगी इतनी सस्ती तो नहीं। वहीं एक यूजर ने लिखा- जोखिम भरा सवाल है।

ये भी पढ़ें-

ये आयुर्वेदिक छोले भटूरे हैं क्या! शख्स की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी उड़ा देगी आपके होश, देखें वायरल फोटो

न्यूयॉर्क में दिखे अनंत अंबानी तो लड़की ने क्लिक करवाई फोटो, अब पोस्ट पर लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।