1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चचा ने अपना दिमाग दौड़ाकर जुगाड़ से बाइक को बना दिया ट्रैक्टर, इससे खेत भी जोत लेंगे आप, देखें Video

चचा ने अपना दिमाग दौड़ाकर जुगाड़ से बाइक को बना दिया ट्रैक्टर, इससे खेत भी जोत लेंगे आप, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 28, 2024 11:48 pm IST,  Updated : May 28, 2024 11:48 pm IST

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने जुगाड़ से बाइक को ट्रैक्टर में तब्दील कर देता है। शख्स उस बाइक से जमीन जोतते हुए भी दिख रहा है।

बाइक को ट्रैक्टर बनाकर जमीन जोतते हुए शख्स- India TV Hindi
बाइक को ट्रैक्टर बनाकर जमीन जोतते हुए शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत देश में एक खास जाती रहती है और ये जाती है जुगाड़ी लोगों की। ये लोग सिर्फ इसी देश में आपको मिलेंगे, इसके अलावा ये जात आपको कहीं नहीं मिलेगी। भारत में अधिकतर लोग हर काम को जुगाड़ से निपटाना जानते हैं। ऐसे ही एक जुगाड़ी चचा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने अपने दिमाग के घोड़ों को दौड़ाते हुए एक बाइक को ट्रैक्टर में बदल कर रख दिया है।

शख्स ने बाअक को बना दिया ट्रैक्टर

वीडियो में दिख रहा है कि शख्स बाइक चलाकर जमीन की जुताई कर रहा है। शख्स ने मोटरसाइकिल को टिलिंग मशीन बना दिया है। चचा के इस आइडिया को देख ऐसा लग रहा है जैसे अब खेतों की जुताई करने के लिए ट्रैक्टर या बैलों की जरूरत नहीं पड़ेगी। वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि शख्स के बाइक के पिछले पहिये पर जुताई का एक उपकरण लगा हुआ है। जिसके ऊपर एक एक बड़ा सा पत्थर रखा है और शख्स जैसे ही बाइक को स्टार्ट करता है वैसे ही वह बाइक की बाईं ओर लगे हैंडल की मदद से हल को नीचे कर देता है। जिससे हल जमीन के अंदर धंस जाता है और जमीन खुदनी शुरू हो जाती है। 

वीडियो पर लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘mia_farms’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- “इस DIY बाइक टिलिंग मशीन को देखें, जो कठोर, सघन मिट्टी को कुरेदने और तोड़ने के लिए डिजाइन की गई है, जिसे बाद में पौधारोपण के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।” वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ लोगों ने देखा और 1 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर तमाम लोग अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। कई लोगों को यह जुगाड़ काफी पंसद आया तो कई लोगों ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि बाइक इस काम के लिए नहीं बनी है।

ये भी पढ़ें:

चलती जीप पर युवती ने स्टंट करते हुए बनाया Reel, वायरल Video देख पुलिस ने लिया एक्शन

रियान पराग की Youtube हिस्ट्री हो रही वायरल, अनन्या पांडे और सारा अली खान के Hot Video को किया था सर्च

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।