1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खराब microwave का दादी मां ने किया गजब का इस्तेमाल, Video देखकर लोग भी कर रहे हैं रिएक्ट

खराब microwave का दादी मां ने किया गजब का इस्तेमाल, Video देखकर लोग भी कर रहे हैं रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 07, 2024 04:48 pm IST,  Updated : Jun 07, 2024 04:48 pm IST

हमारे घर में जब भी कोई सामान खराब हो जाता है तो हम उसे फेंक देते हैं या फिर कबाड़ी में बेच देते हैं। मगर एक महिला ने खराब माइक्रोवेब का ऐसा तगड़ा इस्तेमाल किया जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
महिला ने खराब माइक्रोवेब को बनाया मेलबॉक्स Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में एक से बढ़कर एक कलाकर लोग मौजूद हैं जिनकी कलाकारी देख हर कोई दंग हो जाएगा। सोशल मीडिया ऐसे तमाम वीडियो से भरा हुआ है जिसमें लोगों की कलाकारी और उनका जुगाड़ देखने को मिलता है। कोई साइकिल से कपड़े धोता हुआ नजर आता है तो कोई स्कूटर को सामान लिफ्ट करने वाला बना देता है। सोशल मीडिया पर जो लोग एक्टिव रहते हैं उन्हें अच्छे से पता है कि इन प्लेटफॉर्म्स पर जुगाड़ के ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग महिला ने अपना गजब का दिमाग दिखाया है। आइए आपको इस जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

माइक्रोवेब को बनाया मेलबॉक्स

आपने देखा होगा कि कई लोग अपने घर के बाहर एक बॉक्स बनवाते हैं जिसमें पोस्टमैन या कुरियर वाले नोटिस या फिर कोई जरूरी लेटर डालते हैं। इस बॉक्स के होने से आपका लेटर सुरक्षित रहता है। लेकिन क्या इसे बनवाना जरूरी होता है? मतलब कुछ जुगाड़ भी तो किया जा सकता है। एक दादी मां ने यह किया और अपने खराब माइक्रोवेब ओवन को दरवाजे के पास लगवा दिया और उस पर 'मेलबॉक्स' लिखवा दिया। वीडियो में गजब का जुगाड़ दिखने के कारण वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर upworthy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 69 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अच्छा इसलिए इसे हॉटमेल कहा जाता है। दूसरे यूजर ने लिखा- एक मेलमैन होने के नाते इसने मेरा दिन बना दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- Reduce, Reuse, Recycle की असली परिभाषा।

ये भी पढ़ें-

इस भाई का तो स्टाइल ही अलग है, बिजली का बिल मांगने लिए अपनाया शायराना अंदाज, देखें मजेदार Video

देखो असल जिंदगी में ऐसे दिखते हैं सुपरहीरो, कंडक्टर ने बचाई शख्स की जान, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।