1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Beer खरीदते पापा ने ठेके पर ही पकड़ लिया, फिर निकाली चप्पल और कर दी सुताई, Video देख लोग बोले - ये होता है असली बाप

Beer खरीदते पापा ने ठेके पर ही पकड़ लिया, फिर निकाली चप्पल और कर दी सुताई, Video देख लोग बोले - ये होता है असली बाप

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jun 08, 2024 11:23 am IST,  Updated : Jun 08, 2024 11:24 am IST

सोशल मीडिया पर एक बाप-बेटे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लड़के के पिता ने उसे ठेके से बीयर खरीदते हुए देख लिया फिर उन्होंने अपनी चप्पल निकाली और लड़के को जमकर कूटा।

लड़के को चप्पल से मारते हुए उसके पिता- India TV Hindi
लड़के को चप्पल से मारते हुए उसके पिता Image Source : SOCIAL MEDIA

जरा सोचिए आप किसी ठेके पर खड़े होकर बीयर खरीद रहे हों और आपके पापा आपको बीयर खरीदते रंगे हाथों पकड़ लें। घर पर मम्मी-पापा से नजरें भी नहीं मिला पाएंगे। ये सब सोचकर ही बहुत डर लगने लगता है। लेकिन कुछ ऐसा ही हुआ एक हरियाणा के लड़के के साथ। जो बीयर खरीदने के लिए एक शराब ठेके पर खड़ा था। अचानक से उसके पापा उस ठेके पर पहुंच गए और लड़के को बीयर की केन खरीदते देख लिए। फिर जो हुआ वह वीडियो में जब आप देखेंगे तो आपकी हंसी रोके नहीं रुकेगी।

ठेके से बेटे को बीयर खरीदते पापा ने देख लिया

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @peddlermedia नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 83 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो को पोस्ट करते हुए बताया गया है कि एक हरियाणवी पिता ने अपने बेटे को ठेके से बीयर खरीदते हुए देख लिया। इसके उन्होंने अपना चप्पल निकाला और बेटे की पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़के के पिता ठेके पर ही अपने बेटे को चप्पल से पीट रहे हैं। लड़का हाथ में बीयर के केन्स थामे हुए है और बोल रहा है कि पापा यह मेरी नहीं है। लेकिन उसके पिता जी उसकी एक नहीं सुन रहे हैं और दना दन चप्पलों से उसे पिटते जा रहे हैं। लड़का बार-बार अपने पापा से बोलता है कि पापा कसम से दोस्त ने ही मंगवाई थी। मैं नहीं पीता, मुझे क्यों मार रहे हैं। सब लोग हमें देख रहे हैं।

लड़के को चप्पल से मारते हुए उसके पिता
Image Source : SOCIAL MEDIAलड़के को चप्पल से मारते हुए उसके पिता

लोगों ने वीडियो देख कहा - ये होता है असली बाप

वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। वीडियो को लोग अपने-अपने दोस्तों के साथ जमकर शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा - लड़के को देखों जो इतने लोगों के बीच पिटने के बाद भी ना अपने पापा पर चिल्लाता है और ना ही कोई ह्यूमन राइट्स की फालतू बातें करते है। उसके मन में अब भी एक ही चीज है - वह ये कि बाप है, मार सकता है, बात खत्म। दूसरे ने लिखा- अंकल बहुत सही कर रहे हैं, वह अपने बेटे को गलत रास्ते पर जाने से रोक रहे हैं। एक दिन ये लड़का खुद अपने पापा की पिटाई को बहुत मिस करेगा। तीसरे ने लिखा- बाप जब बेटे के लिए ऐसा ही हो तो सच में कई बेटे सुधरे हुए होंगे, सही समय पर सही निर्णय, और ऐसा ही होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

राम मंदिर जाने का सपना देखता था गार्ड, उससे पहले बेटे ने घर से निकाला, Youtuber ने कराया रामलला के दर्शन

VIDEO: सड़क पार करते विशालकाय अजगर को देख थम गया ट्रैफिक, इतना बड़ा सांप इससे पहले शायद ही आपने देखा हो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।